फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   We will resume old pension scheme promises Akhilesh Yadav.

UP Election 2022: अखिलेश यादव का वादा, पुरानी पेंशन होगी बहाल, मिलेगा यश भारती पुरस्कार

Thu, 20 Jan 2022 08:12 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 20 Jan 2022 08:12 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वादा किया है कि सत्ता में आने पर फिर से पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी और यशभारती सम्मान फिर से शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
We will resume old pension scheme promises Akhilesh Yadav.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार बनने पर कर्मचारी- शिक्षकों की लंबे समय से चल रही मांग पुरानी पेंशन को बहाल किया जाएगा। इसके लिए जरूरत पड़ी तो कार्पस फंड बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चिकित्सा, शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को यश भारती पुरस्कार दिया जाएगा। यश भारती की तरह ही जिला स्तर पर भी उत्कृष्ट कार्य करने वालों के लिए पुरस्कार शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन


पार्टी कार्यालय में बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्य कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए 2005 से पहले की पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने का वादा किया है। सपा इसे अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी। उन्होंने कहा कि आर्थिक मंथन के बाद पुरानी पेंशन बहाल करने का फैसला किया गया है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने कर्मचारियों और शिक्षकों की पुरानी पेंशन को खत्म कर दिया। लंबी सेवा के बाद सेवानिवृत्त होने वालों के जीवन निर्वाह के लिए फिर से पुरानी सामाजिक सुरक्षा पेंशन दिया जाना उचित है। भाजपा ने राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों के साथ धोखा किया। पेंशन बहाली से 13.37 लाख लोग लाभांवित होंगे। राज्य कर्मचारियों और अटेवा संगठन की इस संबंध में लंबे समय से मांग चर रही थी।  
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी सरकार में कर्मचारियों के इलाज के लिए कैशलेस स्कीम तैयार की गई थी। सरकार बनने पर इसे पूरी तरह से लागू किया जाएगा। इसी तरह वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय देने की व्यवस्था करने का भी आश्वासन दिया। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के सवाल पर कहा कि यह अच्छी प्रथा नहीं है। इसमें शोषण के अलावा कुछ नहीं होता है। समाजवादी पार्टी निजीकरण के खिलाफ  है। भाजपा ने निजीकरण के जरिए संविधान और आरक्षण को नुकसान पहुंचाया। सरकार बनने पर इस मुद्दे पर भी विचार किया जाएगा।  समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र में कर्मचारियों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी सभी की समस्याओं को शामिल करेंगे। पेंशन के लिए जरूरत पड़ी तो कार्पस फंड की व्यवस्था की जाएगी। तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उनके आवास के पास तैनाती दी जाएगी। इसी तरह अन्य व्यवस्थाएं भी की जाएगी। प्रेस वार्ता के दौरान कर्मचारी नेता हरिकिशोर तिवारी और अटेवा अध्यक्ष विजय कुमार बंधु भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला स्तर पर नगर भारती सम्मान
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को दिए जान वाले यश भारती सम्मान को फिर से शुरू करने की घोषणा की है। यश भारती की तरह ही जिला स्तर पर नगर भारती सम्मान देने का भी एलान किया है। इसे चिकित्सा, शिक्षा, समाज सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वालो को दिया जाएगा।

रोजगार देना प्राथमिकता
सपा अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी सरकार की प्राथमिकता होगी कि ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिले। समाजवादी सरकार ने लगभग 20 लाख छात्र नौजवानों को लैपटॉप दिए जो कोविड काल में रोजगार का जरिया बना। भाजपा ने जो टैबलेट दिया वह खराब हो गए हैं। सपा घोषणा पत्र में नौजवानों के लिए नौकरी और रोजगार की योजना लाएंगी। जरूरत पड़ी तो एचसीएल की तर्ज पर दूसरी कंपनियों को भी सुविधाएं देकर उत्तर प्रदेश में लाएंगे।

वर्चुअल और फिजिकल कैंपेन शुरू
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सपा जो वादे करती है, उसे पूरा करती है। पार्टी की वर्चुअल रैली चल रही है। पार्टी कार्यकर्ता कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए फिजिकल कैंपेन कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि घर-घर जाकर योजनाओं की जानकारी दें और जनता से वोट की अपील करें। उन्होंने सवाल किया कि भाजपा बताए कि ओएनजीसी को कितना मुनाफा हुआ। आखिर नौकरी मांगने वालों को लाठियों से क्यों पीटा गया?


        
भाजपा खत्म कर रही है परिवारवार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपर्णा बिष्ट के भाजपा में जाने के सवाल पर तंज कसा। कहा कि भाजपा हम पर परिवारवार का आरोप लगाती रही है। अच्छा है कि वह हमारे परिवारवार को खत्म कर रही है। हम किसी के परिवार में लडाई नहीं कराते हैं, लेकिन भाजपा का यही चरित्र है।

उन्हें स्टूल के अलावा कुछ नहीं मिला
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने  उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की ओर से की गई टिप्पणी के सवाल पर कहा कि उनके बारे में बात करना बेकार है। उन्हें पूरे कार्यकाल में स्टूल के अलावा कुछ नहीं मिला है। वह अपने समाज के  लिए कुछ नहीं कर पाए हैं। उन्हेंलगातार अपमान मिला है। भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि एक को इतना दबाया की वे हनुमान चालीसा पढ़ने लगे। हो सकता है अगली बार हमारे साथ आ जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed