खतरे उठाकर सांप्रदायिक शक्तियों को हराया: मुलायम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने सांप्रदायिक शक्तियों से लड़ाई में सहयोग के लिए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मुक्त कंठ से तारीफ की है।
समझा जाता है कि महाराष्ट्र में सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन न हो पाने की वजह से ही मुलायम ने पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा साथ देने का हवाला देकर कांग्रेस के मौजूदा नेतृत्व पर निशाना साधा है। उन्होंने युवाओं को समाज सेवा के लिए राजनीति में भी आने का न्यौता दिया।
यादव मंगलवार को डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। यादव ने कहा कि देश में हालात बिगाड़ने की साजिशें चल रही हैं, लेकिन हमारे देश के लोग बहुत समझदार हैं। वे ऐसी साजिशों को बेनकाब करते रहे हैं और करते रहेंगे।
सपा सुप्रीमो ने कहा कि उन्हें 1989-90 से ही सांप्रदायिक शक्तियों से जूझना पड़ा। बहुत खतरे उठाकर लड़े। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने खुलकर इसमें मदद की लेकिन उनकी हत्या हो गई। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण रहा।
राजनीति जनता की सेवा का माध्यम
मुलायम ने दोहराया कि सांप्रदायिक शक्तियां नाकामयाब हुईं। उन्होंने समारोह में उपाधि लेने वाले छात्रों पर देश की बड़ी जिम्मेदारी होने की बात कही।
बोले, कोई आगे चलकर आईएएस बनेगा, कोई आईपीएस। कुछ उनकी तरह राजनीतिक पार्टियों में शामिल हो जाएंगे, लेकिन यह उन्हें तय करना है कि वे क्या करेंगे? हालांकि जनता की सेवा करने का सबसे अच्छा माध्यम राजनीति ही है।