{"_id":"695eb9fed14b47be8a0bf38c","slug":"we-have-to-adopt-a-multilingual-approach-anandiben-patel-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1550415-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमें बहुभाषी दृष्टिकोण अपनाना होगा : आनंदीबेन पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमें बहुभाषी दृष्टिकोण अपनाना होगा : आनंदीबेन पटेल
विज्ञापन
राज्यपाल बुधवार को राजभवन में 10 से 12 जनवरी तक दिल्ली में होने वाले 29वें राष्ट्रीय युवा उत्सव
लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भाषा के महत्व पर बल देते हुए कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई द्वारा संयुक्त राष्ट्र में हिंदी में दिया गया भाषण आज भी प्रेरणास्रोत है। विदेशों के युवा हिंदी, पाली और संस्कृत जैसी भाषाओं में रचित ग्रंथों पर शोध करना चाहते हैं, जिसके लिए वे भारत आकर इन भाषाओं का अध्ययन करते हैं। नया भारत और नई दुनिया केवल एक या दो भाषाओं से नहीं चलेगी, बल्कि हमें बहुभाषी दृष्टिकोण अपनाना होगा।
राज्यपाल बुधवार को राजभवन में 10 से 12 जनवरी तक दिल्ली में होने वाले 29वें राष्ट्रीय युवा उत्सव ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2026’ में प्रतिभाग के लिए चयनित यूपी के 79 प्रतिभागियों से संवाद कर रहीं थीं। राज्यपाल ने कहा कि ऐसे कार्य किए जाएं जिनसे सकारात्मक और सुंदर परिणाम सामने आएं तथा किसी को कोई क्षति न पहुंचे। उत्कृष्ट उपलब्धि के साथ लौटने वाले प्रतिभागियों को पुनः राजभवन में आमंत्रित किया जाएगा।
राज्यपाल ने प्रतिभागियों की वेशभूषा की सराहना की तथा उनके द्वारा पहने साफा-पगड़ी के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह पगड़ी सम्मान, दायित्व और विश्वास का प्रतीक है, जिसकी लाज रखना प्रतिभागियों के हाथ में है। जिस उद्देश्य के लिए वे जा रहे हैं, उसमें सफलता प्राप्त कर यूपी की प्रतिष्ठा को गौरवान्वित करना उनका कर्तव्य है। राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी प्रतिभागी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजयी होकर लौटेंगे।
विज्ञापन
संवाद में खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम में यूपी से कुल 79 प्रतिभागी सहभागिता करेंगे। इनमें 28 युवा कल्चरल एवं इनोवेशन ट्रैक, 45 युवा विकसित भारत चैलेंज ट्रैक, 02 युवा डिजाइन फॉर भारत ट्रैक तथा 04 युवा सोशल कॉज ट्रैक के अंतर्गत चयनित हुए हैं। इस अवसर पर राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी डॉ. सुधीर महादेव बोबडे, सचिव युवा कल्याण एवं खेल सुहास एलवाई, विशेष सचिव युवा कल्याण एवं खेल कुमार विनीत आदि उपस्थित थे।