अखिलेश ने दोहराया वादा, वकीलों को दे डाली नसीहत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार लोकतंत्र की रक्षा और सभी को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा, सरकार मानती है कि विधायिका, न्यायपालिका और कार्यपालिका में संविधान के अनुरूप सामंजस्य और विश्वास की भावना रहे।
हमने न्यायपालिका को सुविधाएं दी हैं, न्याय विभाग का बजट बढ़ाने, पदों का सृजन करने और फैमिली व फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना के लिए काम किया है।
हाईकोर्ट की नई बिल्डिंग के लिए दिल खोलकर धन दिया
अखिलेश बोले, वकीलों के चैंबर बनवा रहे हैं, उनके कल्याण के लिए 200 करोड़ रुपये का कार्पस फंड बनाया गया है। वकीलों की मृत्यु पर उनके परिवार को आर्थिक मदद दे रहे हैं। राज्य सरकार ने हाईकोर्ट की नई बिल्डिंग के लिए दिल खोलकर धन दिया।
इसका आर्किटेक्चर उदाहरण बनेगा। इस बिल्डिंग पर देश को गर्व होगा। उन्होंने न्यायपालिका से जुड़े लोगों से लोगों से सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय दिलाने का आह्वान किया।
अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष की मांग पर उन्होंने अलग से बैठकर समाधान निकालने का भरोसा दिलाया।