{"_id":"69470aa4750e2d1ccb057cd4","slug":"ways-to-increase-income-told-in-kisan-pathshala-lucknow-news-c-13-knp1002-1525132-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: किसान पाठशाला में बताए आय बढ़ाने के तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: किसान पाठशाला में बताए आय बढ़ाने के तरीके
Sun, 21 Dec 2025 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 21 Dec 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
किसान पाठशाला में किसानों को जानकारी देते विशेषज्ञ।
मलिहाबाद। ग्राम गौदा मुआज्जम नगर, सहलामऊ, फतेहनगर, बख्तियारनगर, कुकुरा व बड़ीगढ़ी में कृषि विभाग ने शनिवार को किसान पाठशालाओं का आयोजन किया। इसमें उप कृषि निदेशक विनय कुमार कौशल ने किसानों को प्राकृतिक खेती, खेती में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका और पारंपरिक खेती के साथ कृषि आधारित अन्य व्यवसायों को अपनाकर आय बढ़ाने के तरीकों की विस्तार से जानकारी दी।
नेशनल फूड सिक्योरिटी मिशन के जिला सलाहकार सुरेश राजपूत ने त्वरित मक्का कार्यक्रम, रबी फसलों में खरपतवार नियंत्रण, जल प्रबंधन एवं दलहनी फसलों की उन्नत खेती पर विस्तृत चर्चा की। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी मानवेन्द्र सिंह सहित कृषि विभाग के अधिकार व कर्मचारी, किसान उपस्थित रहे।