{"_id":"686443a6f2cc61211803148c","slug":"waterlogging-in-many-areas-including-gomti-nagar-due-to-rain-lucknow-news-c-13-knp1002-1274143-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बारिश से गोमतीनगर सहित कई इलाकों में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बारिश से गोमतीनगर सहित कई इलाकों में जलभराव
विज्ञापन
जलभराव।
लखनऊ। मंगलवार दोपहर हुई तेज बारिश से गोमती नगर सहित शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। वहीं, अलीगंज में गोयल चौराहे के पास सड़क पर गड्ढा हो गया। इससे सड़क धंसने का खतरा पैदा हो गया है। सुरक्षा के लिहाज से स्थानीय लोगों ने गड्ढे में डंडा लगा दिया है।
बारिश के कारण सुल्तानपुर रोड पर अहिमामऊ चौराहे के निकट पेट्रोल पंप के पास सड़क पर तीन फुट तक पानी भर गया, जिससे कई गाड़ियां भी उसमें फंस गईं, जिन्हें बाद में क्रेन से खींचकर निकाला गया। गोमतीनगर में जनेश्वर मिश्रा पार्क के सामने वाले रेलवे अंडरपास में पानी भरा। इससे यहां से गुजरने वालों को भी परेशानी हुई। चिनहट द्वितीय वार्ड में मिनी स्टेडियम के समीप पास भी जलभराव हुआ। अलीगंज में नाले की सफाई ठीक से न होने और उन पर अतिक्रमण होने से रामराम बैंक, सेक्टर के में पानी भरा। परिवर्तन चौक के पास भी जलभराव हुआ। वहीं, इस्माईलगंज द्वितीय वार्ड में दयाल रेजिडेंसी कॉलोनी सी ब्लॉक में नवनिर्मित नाले की दीवार टूट गई।
नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, पंप लगाने के दिए निर्देश
नगर आयुक्त गौरव कुमार ने गोमतीनगर व चिनहट इलाके में निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर दो के सामने बने रेलवे अंडरपास पर स्थायी रूप से पंप लगाने के निर्देश दिए। चिनहट द्वितीय वार्ड में नगर आयुक्त ने अधिक क्षमता का पंप लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
लापरवाही पर ठेकेदार को नोटिस
सरकटा नाले पर बने बाढ़ पंपिंग स्टेशन की सफाई में लापरवाही सामने आई है। इसे लेकर प्रभारी अधिशासी अभियंता बाढ़ विनोद पाठक ने कार्यदायी संस्था सार्थक इंटरप्राइजेज को नोटिस भेजा है। कहा है कि सफाई के बाद बाढ़ पंपिंग स्टेशन की सिल्ट नहीं हटाई गई। इसके अलावा प्रभारी अधिशासी अभियंता ने कुकरैल-2 व हार्डिंग ब्रिज-1 बाढ़ पंपिंग स्टेशन का बिजली कनेक्शन ट्रांसफार्मर से कराने के लिए मुख्य अभियंता विद्युत यांत्रिक को पत्र लिखा है।