फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   water transport board

Lucknow News: जल परिवहन बोर्ड के अध्यक्ष बने परिवहन मंत्री

Thu, 04 Sep 2025 11:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 11:14 AM IST
विज्ञापन
water transport board

विज्ञापन
उपाध्यक्ष की नियुक्ति बाकी, जल्द होगी बोर्ड बैठक
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। जल परिवहन बोर्ड का अध्यक्ष परिवहन मंत्री को बनाया गया है। जल्द ही उपाध्यक्ष की नियुक्ति भी कर दी जाएगी। इसके बाद बोर्ड बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति व कार्यों की रूपरेखा तय की जाएगी।
उत्तर प्रदेश में जल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार पूरा फोकस कर रही है। परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह को योगी आदित्यनाथ सरकार ने जल परिवहन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। उपाध्यक्ष पद के लिए जल्द ही विज्ञापन निकाला जाएगा। जल परिवहन के क्षेत्र में अनुभव रखने वालों को वरीयता दी जाएगी। देश के विभिन्न राज्यों ने जल परिवहन की दिशा में काफी तेजी से काम किया है और इसका फायदा उन राज्यों को खूब मिल रहा है। सड़क या रेल मार्ग की तुलना में जल मार्ग से परिवहन काफी सस्ता होता है, ऐसे में मार्केट पर इसका असर पड़ता है। यही वजह है कि अब उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार भी जल परिवहन की दिशा में गंभीरता से काम करने में जुट गई है, लंबे समय से बोर्ड अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर देरी हो रही थी। जिसे खत्म कर दिया गया है। इससे पहले परिवहन आयुक्त को जल परिवहन बोर्ड का सीईओ और एडिशनल ट्रांसपोर्ट कमिश्नर(प्रशासन) को सचिव नियुक्त किया जा चुका है।
विज्ञापन


इन विभागों के प्रमुख सचिव होंगे सदस्य
जल परिवहन बोर्ड में कई विभागों के प्रमुख सचिवों को सदस्य बनाया गया है। इसमें प्रमुख सचिव वित्त, प्रमुख सचिव परिवहन, प्रमुख सचिव जल शक्ति, प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण, प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति और प्राधिकरण के प्रमुख सचिव शामिल हैं। यह अधिकारी मिलकर बोर्ड का एजेंडा तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed