फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Water supply for three lakh effected in Indiranagar

Lucknow News: इंदिरानगर में तीन लाख लोग पानी को तरसे, पूरा नहीं हो सका मरम्मत का काम, आज भी हो सकता है पानी का संकट

Wed, 29 Mar 2023 02:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
Water supply for three lakh effected in Indiranagar
लखनऊ। इंदिरानगर में बिजली का केबल डालने के लिए की अवैध रोड कटिंग से सोमवार रात पानी सप्लाई करने वाली मेन पाइप लाइन टूट गई। इससे मंगलवार को करीब तीन लाख की आबादी पीने के पानी के लिए तरस गई। रोड कटिंग से सड़क भी धंस गई। जलकल विभाग ने मरम्मत का काम शुरू किया, लेकिन देर शाम तक यह पूरा नहीं हो पाया। ऐसे में बुधवार को भी इलाके में पानी की किल्लत हो सकती है। मंगलवार सुबह इंदिरानगर में पानी नहीं आया तो लोगों ने जलकल विभाग से शिकायत की। पहले तो कोई जानकारी नहीं मिली, फिर पता चला कि तीसरे जलकल (कठौता झील) से आने वाली 400 एमएम की मेन लाइन टूट गई है। इससे सड़क भी धंस गई।
विज्ञापन

जलकल के जोन सात के अधिशासी अभियंता अनिरुद्ध भारती ने बताया कि बिजली विभाग का ठेकेदार केबल डलवा रहा था। इस दौरान ड्रिलिंग से पानी की मेन पाइप लाइन टूट गई, जिससे तीन लाख की आबादी को सप्लाई पर असर पड़ा। मरम्मत का काम बुधवार तक ही पूरा हो पाएगा। जलकल के महाप्रबंधक रामकैलाश ने बताया कि सरकारी डिपार्टमेंट होने से बिजली विभाग पर एफआईआर नहीं कराई गई है। हालांकि, मरम्मत का खर्च उससे ही वसूला जाएगा। उधर, मामले की जानकारी पर बिजली विभाग के मुख्य अभियंता ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन


दर्ज कराई जाए एफआईआर
पूर्व पार्षद मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि अवैध रोड कटिंग से पानी की पाइप लाइन टूटी है। हालांकि, बिजली विभाग के ठेकेदार ने जलकल विभाग को इसकी जानकारी तक नहीं दी। इसने कुछ समय पहले सेक्टर-आठ में पानी की लाइन में केबल डाल दिया था, जिससे एक सप्ताह तक पानी की आपूर्ति बाधित हो गई थी। कहा कि अधिकारी अवैध कटिंग करने वालों पर कार्रवाई नहीं करते, ऐसे में वे बेखौफ हैं। जलकल विभाग ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट
बिजली विभाग ने नहीं दी जानकारी
केबल डालने से पहले बिजली विभाग ने कोई जानकारी नहीं दी थी। ऐसा होता तो बताया जाता कि कहां पानी और सीवर की लाइन है और वहां खुदाई न की जाए।
अनिरुद्ध भारती, अधिशासी अभियंता, जलकल विभाग


कोट
रोड कटिंग की नहीं ली अनुमति
बिजली विभाग ने इंदिरानगर में रोड कटिंग की अनुमति नहीं ली। अवैध रोड कटिंग को लेकर क्षेत्रीय इंजीनियर से रिपोर्ट मांगी गई है। इसके आधार पर बिजली विभाग पर कार्रवाई होगी।

पुनीत ओझा, अधिशासी अभियंता, नगर निगम

कोट
इंजीनियर से मांगी गई है रिपोर्ट
मामले की जानकारी पर मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया। निर्माण खंड इकाई केबल डलवा रही थी। रोड कटिंग की अनुमति ली गई या नहीं और खोदाई में लापरवाही क्यों हुई, इसे लेकर इंजीनियर से रिपेार्ट मांगी है।
अनिल कुमार तिवारी, मुख्य अभियंता, लेसा, ट्रांसगोमती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed