फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   water samples failed in many areas of lucknow, cmo notice water dept

लखनऊ में कई इलाकों में पानी के नमूने फेल, सीएमओ ने जलकल विभाग को भेजा नोटिस

Mon, 26 Aug 2019 02:02 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Mon, 26 Aug 2019 02:02 PM IST
विज्ञापन
water samples failed in many areas of lucknow, cmo notice water dept
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
गोमतीनगर, इंदिरानगर समेत शहर के नौ इलाकों में स्वास्थ्य विभाग व जलकल विभाग की ओर से कराए गए जांच में पानी के नमूने फेल आए हैं। सीएमओ ने जलकल विभाग के साथ शासन को रिपोर्ट भेजी है। सीएमओ ने जलकल विभाग को नोटिस भेजकर पानी में क्लोरीन डलवाने के निर्देश दिए हैं। पानी के सैंपल 16 से 24 अगस्त के बीच लिए गए थे। इसमें करीब 50 रनिंग वाटर का सैंपल शामिल किया गया था। सीएमओ का कहना है कि बगैर क्लोरीन पानी पीने से पेट दर्द और डायरिया की शिकायत हो सकती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : गोमती नदी में 34 गुना अधिक मिला ये खतरनाक बैक्टीरिया, शोधन के बाद भी पानी इस्तेमाल लायक नहीं
विज्ञापन


इन इलाकों के फेल आए नमूने 
आम्रपाली चौराहा, इंदिरानगर, गोमतीनगर, डॉ. भीमराव अंबेडकर छात्रावास लालबाग, सेक्टर-डी अलीगंज, पुरनिया चौराहा, मलिन बस्ती फैजुल्लागंज, हुसड़िया चौराहा, सेक्टर-14 इंदिरानगर, इंदिरानगर-ए, मां दुर्गा माता मंदिर, दारूलशफा के पास लगे रनिंग वाटर से लिए गए पानी के नमूने जांच में फेल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं मिली क्लोरीन की मात्रा
जांच में पानी में क्लोरीन की मात्रा नहीं पाई गई। जलकल विभाग को नोटिस भेजने के साथ शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। 
डॉ. नरेंद्र अग्रवाल, सीएमओ  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed