फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Water sampel failed in lucknow including posh colony

राजभवन कॉलोनी समेत 12 जगह पानी के नमूने फेल, कम मिली क्लोरीन की मात्रा, 80 नमूने लिए स्वास्थ्य विभाग-जलकल की टीम ने

Thu, 11 Mar 2021 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Water sampel failed in lucknow including posh colony
प्रतीकात्मक चित्र।
लखनऊ। राजभवन कॉलोनी जैसे वीवीआईपी इलाके समेत शहर भर में लिए पानी के 80 नमूनों में से 12 फेल हो गए। स्वास्थ्य विभाग-जलकल की संयुक्त टीम की ओर से की सैंपलिंग के दौरान पानी में क्लोरीन की मात्रा कम निकली। मामले की पूरी रिपोर्ट शासन के साथ जलकल विभाग को भेजकर क्लोरीन की मात्रा बढ़ाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य-जलकल की टीम ने राजभवन कॉलोनी ओवरहेड टैंक से पानी का नमूना लेकर जांच की तो यह फेल निकल गया। इसी तरह हजरतगंज के ताड़ीखाना नरही से लिए गए दस नमूनों में से दो फेल हो गए। राणा प्रताप मार्ग बापू नगर से लिया सैंपल भी निगेटिव आया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पानी में क्लोरीन की मात्रा कम होने से नमूने फेल हुए। वहीं, जलकल प्रबंधक एसके वर्मा का कहना है कि राजभवन कॉलोनी में पानी की सप्लाई अपनी है। इसी तरह लक्ष्मणपुरी कॉलोनी में सोसाइटी की सप्लाई है। इंदिरानगर में शिकायत मिलने के बाद मामला दिखवाया गया। यह भी कहा कि जहां सैंपल लिया जाता है वहां नल पांच मिनट खुला छोड़ना होता है। ऐसा न करने पर भी नमूने फेल आ सकते है। इस टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आने पर पानी में कोई कमी नहीं होती है।
विज्ञापन

यहां फेल हुए नमूने
बापू नगर राणा प्रताप मार्ग में तीन, छोटा इमामबाड़ा रोड पर तीन, शबनम विला, लक्ष्मणपुरी कॉलोनी में एक, ओवर हैंड टैंक राजभवन कॉलोनी में एक, इंदिरा नगर सेक्टर 14/106 में एक, ताड़ीखाना नरही, हजरतगंज में दो और मोहिनी पुरवा तिराहा मंदिर के पास एक सैंपल फेल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed