{"_id":"5d17a7248ebc3e3cae789274","slug":"water-problem-sultanpur-desk-news-lko4679862200","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूबवेल का मोटर जलने से दो दिनों से एजुुकेशन कॉलोनी की जलापूर्ति बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूबवेल का मोटर जलने से दो दिनों से एजुुकेशन कॉलोनी की जलापूर्ति बंद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर की एजुकेशन कॉलोनी के ट्यूबवेल का मोटर बृहस्पतिवार को जल गया। इससे कॉलोनी व आसपास के क्षेत्र की जलापूर्ति ठप हो गई। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका में जलापूर्ति ठप होने की शिकायत दर्ज कराई।
जिसके बाद नगर पालिका ने तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में पानी का टैंकर मौके पर भेज दिया। हालांकि शनिवार देर शाम तक नलकूप का मेंटनेंस नहीं कराया जा सका।
इससे कॉलोनी व आसपास के क्षेत्र की करीब दो हजार आबादी को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ा।
जल निगम के अधिशाषी अभियंता आरएस यादव ने बताया कि नलकूपों की मेंटनेंस के लिए उनके विभाग को कोई बजट नहीं मिला है। जो बजट मिला है, उससे वाटर सप्लाई लाइन का विस्तार कराया जा रहा है।