फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   water problem in dandaiya

पानी के लिए फूटा आक्रोश, हंगामा-प्रदर्शन

Tue, 06 Aug 2013 09:57 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 06 Aug 2013 09:57 AM IST
विज्ञापन
water problem in dandaiya

लगातार किल्लत झेलते-झेलते जब लोग थक जाते हैं तो उनका गुस्सा सड़कों पर

विज्ञापन
दिखाई देता है।

सोमवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। डंडइया में जहां दूषित जलापूर्ति हो रही है वहीं सीतापुर रोड के इलाके में लो प्रेशर में आ रहा पानी मुसीबत बना हुआ है।

डंडइया व सीतापुर रोड के लोगों ने पेयजल संकट के खिलाफ अलग-अलग प्रदर्शन किया। पेयजल संकट के कारण रोजेदारों को भी दिक्कत हो रही है। जलकल के अभियंताओं के खिलाफ लोगों की नाराजगी बढ़ती जा रही है।


पीना तो दूर हाथ धुलने लायक भी नहीं

डंडइया के मेंहदी टोला में पिछले दो महीने से गंदा पानी आ रहा है। शिकायत के बाद जलकल विभाग अब तक समस्या को दूर नहीं कर सका है। इससे नाराज इलाके केलोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

स्थानीय निवासी राजू मिश्रा का कहना है कि पाइप लाइन में लीकेज के कारण बहुत गंदा पानी आ रहा है।

पीना तो दूर इससे हाथ भी नहीं धुले जा सकते। पिछले दो महीने से जलकल अभियंता लीकेज ही नहीं ढूंढ पा रहे हैं। पीने के लिए पानी इधर -उधर से लाना पड़ रहा है। इलाके में हैंडपम्प भी ठीक नहीं हैं।

इस कारण परेशानी और बढ़ गई है। इस बारे में जलकल के क्षेत्रीय अधिशासी अभियंता महराजदीन चौधरी का कहना है कि डंडइया में जेएनएनयूआरएम योजना में नाला निर्माण का काम चल रहा है।

उसी में पेयजल पाइप लाइन टूट गई है। काफी प्र्रयास किया गया मगर अब तक लीकेज नहीं मिल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed