{"_id":"5d91ea708ebc3e016025fdd7","slug":"water-logging-in-ballia-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार बारिश से प्रशासन भी परेशान, बलिया जेल में भरा पानी, कैदियों को दूसरी जेल भेजा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार बारिश से प्रशासन भी परेशान, बलिया जेल में भरा पानी, कैदियों को दूसरी जेल भेजा गया
Mon, 30 Sep 2019 06:15 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Mon, 30 Sep 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
बलिया जेल का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
यूपी में लगातार हो रही बारिश से अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौतें हो चुकी हैं और जगह-जगह जलभराव के हालात हैं। यही हाल बलिया जिला जेल का भी है। जिससे परेशान होकर प्रशासन ने कैदियों को आजमगढ़ व अंबेडकरनगर जेल में शिफ्ट किया है।
विज्ञापन
47 महिला कैदियों समेत 500 कैदियों को आजमगढ़ में शिफ्ट किया गया है जबकि 400 कैदियों को अंबेडकरनगर जेल में शिफ्ट करने की कवायद चल रही है।
बारिश से पूरे प्रदेश में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। मकान ढहने व बारिश से हुए हादसों में पूर्वांचल के जिलों में 11, अवध के जिलों में तीन और फतेहपुर में एक की मौत हो गई।प्रदेश में पिछले 24 घंटे में पूर्वांचल में बारिश से 550 से अधिक घर ध्वस्त हो गए हैं। बलिया में छपरा रेलखंड पर बांसडीह रोड स्टेशन के पास पटरी धंस गई।
विज्ञापन
जबकि ट्रैकों पर पानी भरने से रविवार को भी डीडीयू-पटना रेल रुट बाधित हो गया। इन दोनों घटनाओं के चलते 20 से अधिक ट्रेनें निरस्त करने के अलावा दर्जनभर गाड़ियां बदले रूट से चलाई गईं तो कुछ शार्ट टर्मिनेट की गईं।
विज्ञापन