फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Water level of Sai River rises; connectivity to a dozen villages disrupted.

Lucknow News: सई नदी का जलस्तर बढ़ा, दर्जन भर गांवों का आवागमन ठप

Thu, 01 Oct 2026 02:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Water level of Sai River rises; connectivity to a dozen villages disrupted.
सड़क पर आया सई नदी का पानी।
सरोजनीनगर। बंथरा क्षेत्र में सई नदी का जलस्तर बुधवार को और बढ़ गया। बनी-मोहान रोड से रहीम नगर पड़ियाना जाने वाली सड़क पर सई नदी पुल के पास पानी सड़क के ऊपर से बहने लगा। तेज बहाव को देखते हुए पुलिस ने रास्ते पर बैरियर और पेड़ों की डालियां लगाकर आवागमन रोक दिया। इससे लतीफनगर से रहीम नगर पड़ियाना, हाजीपुर, ककौहां, सबसुख खेड़ा, हुलास खेड़ा, गोड़वा और पिपहरी समेत आसपास के गांवों का संपर्क प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन

बनी-मोहान रोड पर हरौनी स्थित नारायणपुर चौराहे से दाराब नगर बरकोता होते हुए नदी पार मिर्जापुर लटौवा, भटगवां पांडे, महेंद्र, त्रिलोचन खेड़ा और नेवाजी खेड़ा जाने वाले मार्ग पर भी पानी भरने से आवागमन बाधित है। उन्नाव जिले के गिरवर खेड़ा और खड़रिया समेत कई गांवों को जोड़ने वाली सड़क पर भी दाराब नगर बरकोता और सई नदी के बीच पानी का तेज बहाव होने से खतरा बढ़ गया है। पुलिस ने यहां रास्ता बंद कर दिया है।
विज्ञापन

पहले इन गांवों के लोग सई नदी का पुल पार कर करीब 7-8 किलोमीटर की दूरी तय कर बंथरा पहुंचते थे। अब करीब 15 से 18 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय कर उन्नाव जिले के सोहरामऊ होकर जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बची
बुधवार सुबह लतीफनगर की ओर से ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली रहीम नगर पड़ियाना जा रही थी। सई नदी पुल पार करते समय सामने से आ रहे बाइक सवार को रास्ता देने के प्रयास में ट्रैक्टर का पहिया सड़क से नीचे उतर गया। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटते-पलटते बची। पानी के तेज बहाव और सड़क पर फंसी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जाम जैसी स्थिति बन गई। चौकी इंचार्ज श्यामजी मिश्रा ने आवागमन बहाल कराया। इसके बाद करीब 10:30 बजे बड़े वाहनों का आवागमन बंद करा दिया गया।

सड़क पर आया सई नदी का पानी।

सड़क पर आया सई नदी का पानी।

सड़क पर आया सई नदी का पानी।

सड़क पर आया सई नदी का पानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed