{"_id":"6abc2be95cdd8a9792015c46","slug":"water-level-of-nagwa-drain-rises-water-enters-homes-lucknow-news-c-13-lko1070-1943398-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नगवा नाले का जलस्तर बढ़ा, पानी घरों में घुसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नगवा नाले का जलस्तर बढ़ा, पानी घरों में घुसा
विज्ञापन
नगवा नाले का जलस्तर बढ़ा।
सरोजनीनगर। नगर पंचायत बंथरा के पास से गुजर रहे नगवा नाले का जलस्तर मंगलवार को अचानक बढ़ गया। इससे बाढ़ जैसे हालात बन गए। नाले का पानी नगर पंचायत की डेस्टिनी कॉलोनी और दादूपुर ग्राम पंचायत के करीब 100 घरों में पहुंच गया। लोगों में अफरातफरी मच गई। नगर पंचायत अध्यक्ष रामावती के प्रतिनिधि रंजीत रावत और अधिशासी अधिकारी श्वेता सिंह मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू कराया।
नायब तहसीलदार सरोजनीनगर सत्यम, लेखपाल कुमार सौरभ, सत्येंद्र यादव और अमिता समेत राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। राहत-बचाव के लिए एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया है। वहीं, सीएचसी सरोजनीनगर के स्वास्थ्यकर्मियों ने प्रभावित क्षेत्र में शिविर लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की।
प्रभावित परिवारों के लिए नगर पंचायत की ओर से सामुदायिक भवन खुलवाया गया है। लोगों को पानी की बोतलें और बिस्किट वितरित किए गए हैं। पीने के पानी के लिए टैंकर भी उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा 10 अस्थायी शौचालय लगाने की व्यवस्था की जा रही है। सामुदायिक रसोई शुरू करने की भी तैयारी की जा रही है। जलभराव कम करने के लिए नगवा नाले की सफाई और पानी की निकासी का काम तेजी से कराया जा रहा है।