{"_id":"68ab7a2a05c10d03fa063c55","slug":"water-level-in-flood-affected-villages-has-reduced-demand-for-construction-of-roads-cut-off-by-the-current-lucknow-news-c-13-knp1002-1352527-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बाढ़ ग्रस्त गांवों में घटा पानी, बहाव में कटी सड़क बनवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बाढ़ ग्रस्त गांवों में घटा पानी, बहाव में कटी सड़क बनवाने की मांग
विज्ञापन
बाढ़ से कटी सड़क।
बख्शी का तालाब। इटौंजा के बाढ़ग्रस्त गांव में पानी उतरने के बाद अब हालात सामान्य हो रहे हैं। जिन घरों के अंदर और बाहर बाढ़ का पानी भरा था, वह अब घट गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम अभी भी लासा, इकडरिया कला व खुर्द, हीरा पुरवा, हरदा, दुघरा, सुल्तानपुर और बहादुरपुर गांव में वहां के निवासियों के स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बरत रही है। सुल्तानपुर और बहादुरपुर गांव की मुख्य सड़क का कुछ हिस्सा पानी के बहाव से कट गया है, जिसकी मरम्मत करवाने की मांग ग्रामीणों ने उठाई है ।
बीकेटी के सीएचसी अधीक्षक डॉ. जेपी सिंह ने बताया कि पानी चढ़ने और उतरने की स्थिति में स्वास्थ्य विभाग का अहम रोल होता है, इसे लेकर हमारी टीम पूरी तरह से मुस्तैद और सतर्क है। लासा की निवासी देवी, सुरेंद्र, सुमन सहित आठ ग्रामीण सुल्तानपुर मंडी से अपने समान और चारपाई के साथ वापस गांव लौट आए हैं। बहादुरपुर निवासी मूला अब भी अपने रिश्तेदार के यहां माल के मझौवा में रह रही हैं। सुल्तानपुर के प्रधान रामकुमार व ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि उनके गांव सुल्तानपुर व बहादुरपुर गांव की मुख्य सड़क का कुछ हिस्सा पानी के तेज बहाव से बह गया था। अब पानी उतर गया है, इसलिए इसकी मरम्मत करवा दी जाए।