फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   water level down in ghaghara in barabanki but many villages still under water

बाराबंकी : घाघरा का जलस्तर घटा लेकिन अभी भी एक दर्जन से अधिक गांव पानी में

Tue, 17 Sep 2019 08:07 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Published by: Amulya Rastogi Updated Tue, 17 Sep 2019 08:07 PM IST
सार

  • एक दर्जन से अधिक गांवों में अभी भी भरा है नदी का पानी
  • गांवों में जलभराव से बढ़ा संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा
  • अपर जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित गांवों का लिया जायजा

विज्ञापन
water level down in ghaghara in barabanki but many villages still under water
बाराबंकी के गांवों में भरा पानी - फोटो : amar ujala

विस्तार

घाघरा का जलस्तर भले ही कम होने लगा हो लेकिन बाढ़ पीड़ितों की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रहीं। दो वक्त की रोटी के साथ मवेशियों के लिए चारे का संकट खड़ा होता जा रहा है। वहीं एक दर्जन से अधिक गांवों में पानी भरा होने की वजह से संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा है। वहीं मंगलवार को अपर जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


घाघरा नदी का पानी तेजी से घट रहा है लेकिन अभी भी वह खतरे के निशान से 21 सेमी. ऊपर बह रहा है। नदी का पानी कम होने के बाद भी तराई के करीब एक दर्जन से अधिक गांवों बधौली पुरवा, टेपरा, भैरवकोल, सरायं सुरजन, तेलवारी, सनावा, भयक पुरवा, परसावल, नव्वनपुरवा आदि में अभी भी पानी भरा हुआ है। जिससे संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बना हुआ है। 
विज्ञापन


वहीं गांवों को जाने वाले संपर्क मार्गों पर पानी भरा होने और पर्याप्त संख्या में नाव नहीं मिल पाने से बाढ़ पीड़ितों आवागमन में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ पीड़ित निजी संसाधनों से गांवों से तटबंध पर पहुंच रहे हैं। वहीं जो लोग अलीनगर रानीमऊ तटबंध पर बसे हुए हैं उनकी दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

water level down in ghaghara in barabanki but many villages still under water
बाराबंकी के गांवों में भरा पानी - फोटो : amar ujala
बाढ़ पीड़ितों के सामने दो वक्त की रोटी के साथ ही मवेशियों के लिए चारा जुटाने का संकट खड़ा होता जा रहा है। इससे बाढ़ पीड़ितों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मंगलवार को अपर जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित गांवों को दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। 
 
बाढ़ प्रभावित गांवों को भ्रमण कर वहां के लोगों का हाल देखा। जो लोग तटबंध पर परिवारीजनों के साथ रह रहे हैं उनकी समस्याओं को सुना गया और एसडीएम सिरौलीगौसपुर को समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। 
संदीप गुप्ता, अपर जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed