फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Water lable of Ghaghara increase

घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से तराई में मचा हड़कंप

Sun, 23 Jun 2019 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Water lable of Ghaghara increase
1- बाराबंकी। रामनगर ब्लॉक के कंचनापुर में बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण करते एसडीएम सीपी पाठक। - फोटो : BARABANKI
सुढ़ियामऊ (बाराबंकी)। घाघरा नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ने से तराई में हड़कंप मच गया है। बाढ़ पीड़ित अभी से ही सुरक्षित स्थानों की तलाश में लग गए हैं। वहीं इसकी जानकारी होते ही एसडीएम रामनगर ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को घाघरा नदी में बढते पानी के देखते हुए उपजिलाधिकारी रामनगर चंद्र प्रकाश पाठक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र कंचनापुर, आबादी पुरवा मजरे सरसंडा का दौरा किया। उन्होंने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। हेतमापुर विद्यालय में बाढ़ नियंत्रण चौकी की स्थापना जल्द ही कर दी जाएगी। छोटी नावें भी मंगवा ली गई हैं। गोताखोर चिन्हित कर लिए गए हैं। प्रभारी बाढ़ नियंत्रण केंद्र व सभी लेखपालों तथा तहसील कर्मचारियों को बाढ़ से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश भी दिए गए हैं। वहां पहुंचकर उन्होंने ग्रामीणों से पशुओं को ऊंचे स्थान पर रखने की सलाह दी है। साथ ही कंचनापुर नदी के किनारे बसे अकबर, मो उमर, सिकंदर व मैनुदीन को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के निर्देश क्षेत्रीय कानूनगो व लेखपाल को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed