फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Water filled in the municipal headquarters, electricity had to be cut off.

Lucknow News: नगर निगम मुख्यालय में भरा पानी, काटनी पड़ी बिजली

Thu, 18 Sep 2025 02:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Water filled in the municipal headquarters, electricity had to be cut off.
नगर निगम मुख्यालय में कमरे और बरामदों में भरा बारिश का पानी।  - फोटो : संवाद
लखनऊ। बुधवार को दिन में डेढ़ से दो घंटे तक तेज बारिश से शहर में कई सड़कें और मोहल्ले तालाब बन गए। नगर निगम मुख्यालय भी जलभराव से जूझता नजर आया। कर्मचारियों को पैंट ऊपर कर पानी से होकर आना-जाना पड़ा।
विज्ञापन


बिजली कंट्रोल पैनल, जेनरेटर रूम और लिफ्ट में पानी भरने से बिजली भी काटनी पड़ी ताकि करंट न फैले। ऐसे में जलभराव को लेकर नगर निगम के दावे फेल साबित हुए। गनीमत ये रही कि बारिश डेढ़ से दो घंटे बाद थम जाने से ज्यादातर जगह पर मुख्य मार्गों से पानी निकल गया। कई इलाके ऐसे भी रहे जहां देर शाम तक जलभराव बना रहा।
विज्ञापन


बीते साल भी निगम मुख्यालय में पानी भरा था। इस बार तेज बारिश के कारण महापौर के सरकारी कैंप कार्यालय की ओर जाने वाली बालाकदर रोड पर भी पानी भर गया। कर्मचारियों ने सड़क के बंद मैनहोल को खोला तब जाकर मुख्यालय के सामने की सड़क और पोर्टिको से पानी निकल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, निगम मुख्यालय के अंदर करीब फिर भी दो फीट तक पानी जमा था। परिसर के अंदर पानी की निकास पाइप हजरतगंज डीआरएम ऑफिस की ओर निकलती हैं। उस ओर बने नाले पर नगर निगम कर्मचारियों ने अवैध कब्जा कर निर्माण कर रखा है। इस वजह से परिसर में जलभराव की समस्या देर तक बनी रही। मुख्यालय के अलावा जोन दो और जोन सात कार्यालय मेंं पानी टपका। रिकाॅर्ड रूम मेंं भी पानी का रिसाव हुआ। सहायक नगर आयुक्त विकास सिंह के कार्यालय, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र अनुभाग, प्रचार विभाग, पेंशन कक्ष आदि में पानी भरा।

नगर निगम मुख्यालय में कमरे और बरामदों में भरा बारिश का पानी। 

नगर निगम मुख्यालय में कमरे और बरामदों में भरा बारिश का पानी। - फोटो : संवाद

नगर निगम मुख्यालय में कमरे और बरामदों में भरा बारिश का पानी। 

नगर निगम मुख्यालय में कमरे और बरामदों में भरा बारिश का पानी। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed