फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Water coolers installed at roadways bus stands are spewing lukewarm water

Lucknow News: रोडवेज बस स्टैंडों पर लगे वाटर कूलर उगल रहे हैं गुनगुना पानी

Thu, 12 Jun 2025 01:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Water coolers installed at roadways bus stands are spewing lukewarm water
वाटर एटीएम से पानी भरने के ​लिए लगी कतार।
लखनऊ। इन दिनों तपिश और उमस भरी गर्मी लोगों को काफी परेशान कर रही है। ऐसे में यात्रियों को राहत देने के लिए बस अड्डों पर ठंडे पानी, पंखे, कूलर और एसी आदि की बेहतर व्यवस्था की गई है, लेकिन चारबाग, आलमबाग और कैसरबाग बस स्टैंडों पर लगे वाटर कूलर गुनगुना पानी उगल रहे हैं। यात्रियों के बैठने के लिए बना टिनशेड का वेटिंग हाॅल भी गर्मी से उबल रहा है। इससे परेशान यात्री इधर-उधर भटकते और बाहर से पानी लेकर प्यास बुझाते नजर आए।
विज्ञापन

आलमबाग बस स्टैंड पर प्रतिदिन सैकड़ों यात्री यात्रा करते हैं। एसी और नॉन-एसी वेटिंग रूम, क्लॉक रूम, फूड लाउंज, 45 प्लेटफार्म और बसों की पार्किंग आदि की बेहतर सुविधा है, लेकिन देख-रेख के अभाव से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां लगे दो वाटर कूलर में एक वाटर कूलर ही ठंडा पानी दे रहा है। ऐसे में यात्री यात्रियों की लंबी लाइन लग रही है।
विज्ञापन

यात्री पवन कुमार ने बताया कि भले ही लाइन में लगनी पड़े, मगर पानी तो ठंडा ही चाहिए। वेटिंग रूम में लगी एसी बंद मिली। कुछ यात्री दूर टंगे पंखे के पास खड़े होकर राहत की सांस ले रहे थे। अभय कुमार ने बताया कि गर्मी अधिक है, ऐसे में अगर एसी चलती तो राहत मिलती।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारबाग बस स्टैंड पर भी तीन वाटर कूलर और तीन पेयजल की व्यवस्था की गई है, लेकिन सिर्फ गुनगुना पानी ही आ रहा है। ऐसे में यात्री बाहर से पानी खरीदकर पी रहे हैं। बाराबंकी निवासी मोहम्मद शोएब ने बताया कि उन्हें प्यास लगी थी, लेकिन वाटर कूलर से गुनगुना पानी आने के कारण उन्हें ठंडा पानी खरीदना पड़ा। बस स्टैंड पर टिनशेड का वेटिंग हाॅल भी उबल रहा था। दूर टंगे पंखे भी गर्म हवा दे रहे थे। इसी तरह कैसरबाग बस स्टैंड पर भी ठंडे पानी की समस्या रही। यहां एक वाटर कूलर, एक पेयजल और एक ठंडे पानी का एटीएम मशीन लगाया गया है, लेकिन एटीएम बंद रहा और बाहर लगा पेयजल का टोटी गायब रहा। जिससे पानी बह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed