फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   wasim rizvi write a letter to pm modi for ayodhya issue

बाबरी मस्जिद पर सुन्नी वक्फ बोर्ड की दावेदारी रद्द करने के लिए पीएम को भेजा पत्र

Tue, 06 Nov 2018 08:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 06 Nov 2018 08:42 PM IST
विज्ञापन
wasim rizvi write a letter to pm modi for ayodhya issue
शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी - फोटो : amar ujala

शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सैयद वसीम रिजवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर अयोध्या में बाबरी मस्जिद से सुन्नी वक्फ बोर्ड की दावेदारी रद्द करने की मांग की है।

विज्ञापन


उन्होंने सुन्नी वक्फ बोर्ड की दावेदारी फर्जी करार देते हुए दावा किया कि शिया मुसलमान की ओर से बनवाई मस्जिद वक्फ कानून के मुताबिक शिया वक्फ कहलाती है। उन्होंने प्रधानमंत्री से बोर्ड के समझौता प्रस्ताव के मुताबिक कानून बनाने की मांग की।
विज्ञापन


रिजवी ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर अवगत कराया कि अयोध्या में वर्ष 1528 में बाबर के सेनापति मीरबाकी ने राम मंदिर को तोड़कर उसी के मलबे से विवादित मस्जिद बनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि सुन्नी वक्फ बोर्ड ने एक अधिसूचना के जरिये 26 फरवरी 1944 को इसे सुन्नी वक्फ घोषित कर न्यायालय में अपना हक जताकर लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने कहा, मीरबाकी शिया मुसलमान था। वक्फ के नियमानुसार, शिया समाज के व्यक्ति द्वारा वक्फ की श्रेणी में आने वाले धार्मिक स्थल का यदि कोई निर्माण कराया जाता है तो उसे शिया वक्फ ही माना जाएगा।

उन्होंने बताया कि शिया वक्फ बोर्ड ने साधु-संतों और राम मंदिर निर्माण के पक्षकारों से 2017 में बातचीत कर एक समझौता तैयार किया था। इसका नाम ‘एक रास्ता एकता की ओर’ रखा गया।


समझौते में तय हुआ कि अयोध्या में राम जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण हो और लखनऊ में चिह्नित किसी स्थान पर शिया वक्फ बोर्ड मस्जिद-ए-अमन का निर्माण करा लेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की कि अगर कोई कानूनी अड़चन न हो तो उक्त समझौते के आधार पर कानून बनाकर मंदिर निर्माण शुरू किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed