फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Wasim Rizvi created a new controversy by writing a book Mohammed on the life of the Prophet got it released by Mahant Yeti

लखनऊ: वसीम रिजवी ने पैगंबर की जिंदगी पर किताब ‘मोहम्मद’ लिख खड़ा किया नया विवाद, महंत यति से कराया विमोचन

Sat, 06 Nov 2021 10:05 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 06 Nov 2021 10:05 PM IST
सार

वसीम का दावा है कि ‘इस्लाम दुनिया में क्यों आया और इतना आतंकवादी विचार क्यों रखता है?’ इसी को यह किताब उजागर करती है।

विज्ञापन
Wasim Rizvi created a new controversy by writing a book Mohammed on the life of the Prophet got it released by Mahant Yeti
शिया वक्फ बोर्ड अध्यक्ष वसीम रिजवी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कुरान की आयतें हटाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट से मिली फटकार के बाद शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चैयरमैन वसीम रिजवी ने पैगंबर मोहम्मद साहब की जिंदगी पर किताब लिख कर नया विवाद खड़ा कर दिया है। वसीम रिजवी ने गाजियाबाद के डासना के महाकाली मंदिर में दर्शन करने के बाद महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती से अपनी विवादित किताब ‘मोहम्मद’ का विमोचन कराया। वसीम का दावा है कि ‘इस्लाम दुनिया में क्यों आया और इतना आतंकवादी विचार क्यों रखता है?’ इसी को यह किताब उजागर करती है। इसके अलावा उनका दावा है कि ये किताब पैगंबर मोहम्मद साहब के चरित्र को उजागर करती है।

विज्ञापन


वसीम ने कहा कि यह किताब धर्मांतरण को रोकेगी। इस्लाम की कट्टरपंथी विचारधारा लोगों को समझाएगी। इस्लाम किस तरह से फैला है और इसका मकसद क्या है? ये भी इस किताब से पता चलेगा। बताते चलें कि वसीम रिजवी कुरान की आयतें हटाने की याचिका से भी विवादों में रहे थे। उन्होंने कुरान की 26 आयतों को हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। उनका तर्क था कि कुरान की 26 आयतें आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली हैं। मामला काफी दिनों तक चर्चा में रहा था। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को खारिज कर दिया था। शीर्ष कोर्ट ने रिजवी पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया था। इसके अलावा भी कई मर्तबा रिजवी अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहे हैं।
विज्ञापन


किसी खास मकसद के लिए हो रही साजिश
इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि इस तरह की हरकतें किसी खास मकसद को पूरा करने के लिए लगातार की जा रही हैं। उन्होंने मुसलमानों को मशविरा देते हुए कहा कि वो किसी भी तरह की साजिश का शिकार न बने और किसी भी तरह की प्रतिक्रिया न दें जो सामने वाले व्यक्ति अपना मकसद पूरा कर सके। मौलाना ने कहा कि विज्ञान की किताब वही पढ़ी जाती है जिसे कोई वैज्ञानिक या कोई जानकर लिखता है। जो इंसान खुद ही जाहिल है उसकी लिखी चीजों को नजरअंदाज करने की जरूरत है। पैगंबर मोहम्मद साहब की जिंदगी पर बहुत से गैर मुस्लिम विद्वानों ने अच्छी किताबें लिखी हैं, जैसे माइकल हार्ट की किताब काफी अच्छी है आप उसे पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिजवी की किताब पर लगे पाबंदी
शिया धर्मगुरु मौलाना सैफ अब्बास ने रिजवी की किताब को बैन किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वसीम रिजवी ने दुनिया के तमाम मुसलमानों के जज्बातों को ठेस पहुंचाई है। रिजवी ने कुरान की मुखालफत की है। हम हिन्दुस्तानी हुकूमत से मांग करते हैं कि किसी भी मजहब के खिलाफ ऐसी बातें लिखना और पैगंबर की मुखालफत करना, किसी भी तरीके से वाजिब नहीं ठहराया जा सकता। किताब का नाम भी तौहीन के अंदाज में लिखा गया है। इस मामले में रिजवी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो और किताब को बैन किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed