फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   waseem rizvi says muslim grops creating pressure to take back favour on ram temple issue.

अयोध्या मामले पर पक्ष वापस लेने के लिए कट्टरपंथी मुस्लिम बना रहे दबाव: वसीम रिजवी

Tue, 28 Aug 2018 02:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 28 Aug 2018 02:16 PM IST
विज्ञापन
waseem rizvi says muslim grops creating pressure to take back favour on ram temple issue.
शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी - फोटो : amar ujala

शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी का कहना है कि राम मंदिर मुद्दे पर अपना पक्ष वापस लेने के लिए बोर्ड पर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के कट्टरपंथी मुसलमानों द्वारा दबाव बनाया जा रहा है। इसके लिए तरह-तरह के तरीके अपनाए जा रहे हैं। पहले दाऊद इब्राहीम द्वारा मुझे मारने की धमकी दी गई। फिर दाऊद के पांच लोग मेरी हत्या करवाने के लिए भेजे गए जो कि गिरफ्तार कर लिए गए। फिर पाकिस्तान से जमाअते इस्लामी से धमकी भरा मेल आया जिसमें कहा गया कि मेरी मौत पर पाकिस्तान में जश्न मनाया जाएगा।

विज्ञापन


रिजवी ने कहा कि शिया वक्फ बोर्ड अयोध्या में राम मंदिर बनाए जाने का समर्थन करता है। शिया वक्फ बोर्ड भारतीय संविधान व कानून के अनुसार कार्य करता है। ये किसी आतंकी या किसी फतवे से डरकर नहीं झुकेगा।
विज्ञापन


आपको बता दें कि शिया वक्फ बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या में राम मंदिर बनाए जाने का समर्थन करते हुए हलफनामा दायर किया है। रिजवी का कहना है कि हलफनामा वापस लेने के लिए उन पर अन्तर्राष्ट्रीय मुस्लिम कट्टरपंथियों द्वारा दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिजवी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में शिया वक्फ बोर्ड के सुन्नी पक्षकारों से अलग रूख रखने से बाबरी के पैरोकारों का पक्ष कमजोर पड़ गया है। उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर बनाया जाना हिंदू समाज का अधिकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed