फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   warrant b essue in case of ajit singh murder case

अजीत हत्याकांड में माफिया सुनील राठी, प्रदीप कबूतरा और राजन जाट के लिए पुलिस को मिला वारंट बी, लखनऊ लाएगी पुलिस

Fri, 23 Apr 2021 01:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
warrant b essue in case of ajit singh murder case
लखनऊ। पूर्व जेष्ठ उप प्रमुख अजीत सिंह की हत्या में शामिल तीन आरोपियों के खिलाफ विभूतिखंड पुलिस को वारंट बी मिल गया है। तीनों अलग-अलग जेल में बंद हैं। जिन आरोपियों के खिलाफ वारंट बी मिला है, उनमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश का कुख्यात माफिया सुनील राठी, आजमगढ़ का प्रदीप कबूतरा और हरियाणा के कुरुक्षेत्र का रहने वाला राजन जाट उर्फ कुणाल शामिल हैं। पुलिस तीनों को लखनऊ लाकर पूछताछ करेगी ताकि हत्या से संबंधित और भी राज सामने आ सकें।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक, अजीत सिंह की हत्या के मामले में शामिल तीन आरोपियों के खिलाफ वारंट बी जारी कर दिया गया है। तिहाड़ जेल में बंद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात माफिया सुनील राठी पर इस हत्याकांड में जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के इशारे पर शूटर व असलहा मुहैया कराने का आरोप है। वहीं आजमगढ़ का प्रदीप सिंह कबूतरा पर शूटरों को शरण देने और शहर से बाहर भगाने में मदद का आरोप है। इस वारदात को अंजाम देने में राजस्थान के लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का शूटर राजन जाट उर्फ कुणाल भी शामिल था। पुलिस के मुताबिक, कुणाल ने वारदात को अंजाम देने के बाद घायल शूटर राजेश तोमर के इलाज में मदद की। उसके साथ काफी दिनों तक रहा उसे दिल्ली पहुंचाने में भी मदद की थी। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, पुलिस तीनों आरोपियों को वारंट बी के जरिए लखनऊ लाएगी और उनसे अलग-अलग पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

तीन जेलों में बंद हैं आरोपी
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक पश्चिमी उतर प्रदेश का माफिया सुनील राठी कुछ दिन पहले बागपत जेल में था। लेकिन दिल्ली में हुए मामले की सुनवाई के लिए उसे तिहाड़ जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। वारंट बी के जरिए उसे दिल्ली के तिहाड़ जेल से लखनऊ लाया जाएगा। वही प्रदीप कबूतर आ आजमगढ़ जेल में एक पुराने मामले में आत्मसमर्पण कर पहुंचा है। उधर राजन जाट उर्फ कुणाल को दिल्ली की स्पेशल क्राइम टीम ने मुंबई से गिरफ्तार किया है । वह दिल्ली पुलिस के कस्टडी में 10 दिन के रिमांड पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान की पुलिस कर रही थी राजन की तलाश
प्रभारी निरीक्षक विभूति खंड चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक राजन जाट उर्फ कुणाल हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित जटेड़ी गांव का रहने वाला है। वह लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के लिए काम करता है। उस पर हरियाणा के कुरुक्षेत्र पुलिस ने 25000 तो चंडीगढ़ पुलिस ने ख50000 का इनाम घोषित किया था । राजन जाट की तलाश दिल्ली के जिमखाना क्लब में गन पॉइंट पर कार लूटने का भी मुकदमा दर्ज है। राजन जाट की तलाश लखनऊ की पुलिस ही नहीं दिल्ली हरियाणा और राजस्थान की पुलिस कर रही थी। दिल्ली की स्पेशल क्राइम ब्रांच ने उसे नवी मुंबई से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed