फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Warrant against three officers of railway

रेलकर्मी की खुदकुशी का मामलाः रेलवे के तीन अफसरों के खिलाफ वारंट जारी

Mon, 22 Apr 2019 03:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 22 Apr 2019 03:57 PM IST
विज्ञापन
Warrant against three officers of railway
सोनी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
लखनऊ के डीआरएम कार्यालय में तैनात लेखा सहायक सोनी कुमारी को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोपी एसएसओ आदित्य शुक्ला समेत तीन अफसरों के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया है। आलमबाग कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि सातों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट मांगा गया था।
विज्ञापन


कोर्ट ने मुख्य आरोपी समेत तीन के खिलाफ वारंट जारी कर दिया है। वारंट का तामीला कराया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सोनी को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोपी डीआरएम ऑफिस हजरतगंज में तैनात एसएसओ आदित्य शुक्ला, एसएसओ सोमेश मित्तल, एए आकाश कुमार, एए करुणेश कुमार, एए विवेक कुमार, एए अवधेश कुमार और राजेश चौधरी के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद पुलिस टीम कई बार ऑफिस भेजी गई थी।
विज्ञापन


किसी आरोपी का पता नहीं चला। घटना वाले दिन से ही सभी आरोपी गायब चल रहे हैं। उनके परिवारीजनों-रिश्तेदारों, करीबियों समेत अन्य ठिकानों पर दबिश दी गई, फिर भी सुराग नहीं मिला। ऑफिस में नोटिस भी भेजी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे से मिला था प्रार्थना पत्र

कोई रास्ता न देख कोर्ट से गिरफ्तारी का वारंट हासिल किया गया है। बीती 14 अप्रैल की सुबह बीजी कॉलोनी निवासी व मूलरूप से बिहार के नालंदा स्थित बिहार शरीफ जमुनापुर की रहने वाली सोनी कुमारी ने चौथी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली थी।

सोनी के कमरे से आलमबाग कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक के नाम एक प्रार्थनापत्र मिला था, जिसमें उसने सात अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए उनके नाम लिखे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed