{"_id":"69c5948cbd29311c5d00b426","slug":"ward-boy-attempts-to-rape-patient-arrested-lucknow-news-c-13-lko1096-1662261-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: वार्ड बॉय ने मरीज से किया दुष्कर्म का प्रयास, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: वार्ड बॉय ने मरीज से किया दुष्कर्म का प्रयास, गिरफ्तार
Fri, 27 Mar 2026 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। महानगर स्थित विवेकानंद अस्पताल में बुधवार देर रात मरीज से शौचालय में घुसकर वार्ड बॉय ने दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकला। बाद में पुलिस ने आरोपी वार्ड बॉय को गिरफ्तार कर लिया।
पीड़ित मरीज के भाई के अनुसार वह मूल रूप से सीतापुर के रहने वाले हैं। 19 मार्च से उनकी बहन अस्पताल में भर्ती है। बुधवार शाम बहन वार्ड के पास बने शौचालय गई थी। इस बीच आरोपी वार्ड बॉय अनीस भी शौचालय में घुस गया और दरवाजा बंद कर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। बहन काफी देर तक नहीं लौटी तो बड़ी बहन शौचालय के पास पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद था। मरीज की बहन ने मदद के लिए परिजनों को बुला लिया। इस बीच अस्पताल के कर्मचारी भी जमा हो गए।
दरवाजा खुलते ही भाग निकला आरोपी
परिजनों व स्टाफ के लोगों के जमा होने पर किसी तरह शौचालय का दरवाजा खोला गया तो आरोपी अर्धनग्न अवस्था में था। भीड़ के बीच आरोपी वहां से भाग निकला। इस मामले में युवती के भाई ने आरोपी के खिलाफ महानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्रा के अनुसार आरोपी सीतापुर रामपुर मथुरा समरदहा निवासी अनीस अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह मौजूदा समय में मदेयगंज इलाके में रहता है।
विज्ञापन
पुलिस से बोला सिगरेट पीने गया था
पूछताछ में उसने सिगरेट पीने शौचालय जाने की बात कही और दुष्कर्म के प्रयास से इन्कार किया। अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी विकास सिंह के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर आरोपी वार्ड बॉय को संस्थान बुलाकर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। उसकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।