फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   War of words: CM Yogi said - Nizams burnt Kharge's mother and sister, but he does not want to tell the truth,

जुबानी जंग: सीएम योगी बोले- खरगे की मां-बहन को निजामों ने जलाया, पर वह सच नहीं बोलना चाहते

Tue, 12 Nov 2024 09:29 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 12 Nov 2024 09:29 PM IST
सार

Maharashtra Assembly Elections: महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने सीएम कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके परिवार को निजाम ने जलाया है। 

विज्ञापन
War of words: CM Yogi said - Nizams burnt Kharge's mother and sister, but he does not want to tell the truth,
सीएम योगी ने किया खरगे पर हमला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कि आजादी के बाद हैदराबाद रियासत के अधीन बारावत्ती गांव भी जलाया गया था। यह मल्लिकार्जुन खड़गे का गांव था। उनकी मां, चाची और बहन को निजाम के रजाकारों द्वारा जलाया गया, लेकिन वह सच नहीं बोलना चाहते हैं। उन्हें लगता है कि निजाम पर आरोप लगाने से मुस्लिम वोट खिसक जाएगा। वह वोट बैंक की खातिर परिवार के बलिदान को भूल गए।

विज्ञापन


महाराष्ट्र के अचलपुर में मंगलवार को आयोजित जनसभा में योगी ने कहा कि मैं योगी हूं। मेरे लिए देश पहले है, राजनीति बाद में। लेकिन आपके लिए कांग्रेस की तुष्टीकरण की नीति पहले है। कांग्रेस अध्यक्ष मुझ पर नाराज हो रहे हैं कि मैं ऐसी भाषा का प्रयोग क्यों कर रहा हूं। जबकि आप न सच्चाई बोल पा रहे हैं, ना ही समझ पा रहे हैं। तब मुस्लिम लीग निर्ममता से हिंदुओं को काट रहा था, लेकिन कांग्रेस नेतृत्व सत्तालोलुप होकर मौन था। इस दौरान उन्होंने अचलपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रवीण तायडे, मेलघाट से केवलराम काले, मोर्शी से उमेश (चंदू) यवलकर, अकोला पूर्वी से प्रत्याशी रणधीर सावरकर, अकोला पश्चिम विधानसभा प्रत्याशी से विजय कमलकिशोर अग्रवाल, बालापुर से बलिराम सिरस्कर (शिंदे गुट), नागपुर दक्षिण से मोहन गोपाल राव मते, नागपुर मध्य से प्रवीण प्रभाकरराव दटके के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया और उन्हें जिताने की अपील की।
विज्ञापन

 

रामनवमी और गणपति शोभायात्रा पर करेंगे पथराव

योगी ने सचेत किया कि रामनवमी-गणपति शोभायात्रा पर पथराव व अत्याचार वहीं होते हैं, जहां हम बंटे हैं। अयोध्या, काशी और मथुरा आदि स्थानों पर भी हमें अपमान झेलना पड़ा। लोकसभा चुनाव में अमरावती में तांडव भी इसीलिए हुआ। हम बंटे तो फिर रामनवमी और गणपति शोभायात्रा पर पथराव होगा। लव-लैंड जेहाद के नाम पर जमीनों पर कब्जा होगा। बेटियों की सुरक्षा खतरे में होगी। लव जिहाद, लैंड जिहाद व पैनकार्ड जिहाद का नया अड्डा बनाने वाले महाअनाड़ी गठबंधन का न कोई नेता है और न ही नीति। इन समस्याओं का समाधान भाजपा की डबल इंजन सरकार है। यह सरकार देशद्रोही तत्वों को ''राम नाम सत्य'' की यात्रा पर भेजती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर में धारा-370 समाप्त होने से पाकिस्तान और उसके हमदर्दों को परेशानी हो रही है। पाकिस्तान को आज भी एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक के सपने आते हैं। भारत के अंदर रहकर पाकिस्तान का झंडा लहराने वालों को वहीं भेज देना चाहिए। यूपी के दुर्दांत मााफिया को कांग्रेस ने कई महीनों तक अपने एक राज्य सरकार के अधीन सुरक्षा कवच पहनाकर रखा था। हम लोग सुप्रीम कोर्ट तक लड़े, आज जहन्नुम की यात्रा पर भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed