फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   waqf case

Lucknow News: दो व्यापारियों ने कागजों में सात फर्में दिखा कर की 34.49 करोड़ की टैक्स चोरी

Mon, 04 Aug 2025 05:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 05:51 PM IST
विज्ञापन
waqf case

विज्ञापन
- सीजीएसटी विभाग ने अमीनाबाद और नाका थाने में दर्ज कराया केस

संवाद न्यूज एजेंसी

लखनऊ। दो व्यापारियों पर कागजों पर सात फर्जी फर्में बनाकर 34.49 करोड़ की कर चोरी करने का आरोप है। मामले में सीजीएसटी विभाग ने आरोपियों के खिलाफ अमीनाबाद और नाका थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।


प्रांतीय क्षेत्र अधिकारी रवि पवार के मुताबिक अमीनाबाद के ख्यालीगंज निवासी विशाल कश्यप शिवम श्रृंगार घर फर्म के मालिक हैं। उन्होंने फर्म का संचालन अमीनाबाद स्थित स्वदेश मार्केट में दिखाकर 19 मई 2023 को जीएसटी कार्यालय में पंजीकरण कराया था। एक मार्च 2024 को संयुक्त आयुक्त राज्य कर अधिकारी जब मौके पर पहुंचे तो निरीक्षण में पता चला कि विशाल ने जो पता पंजीकृत कराया था वह बोगस है। पूछताछ में सामने आया कि कागजों पर दिखाई गई दुकान के असल मालिक नरेंद्र कुमार अग्रवाल हैं। साथ ही लगाया गया किरायानामा का अनुबंध भी फर्जी है।
विज्ञापन


नरेंद्र को बताया वक्फ की दुकान का मालिक

रवि पवार के मुताबिक नरेंद्र ने बताया कि उन्होंने कई साल पहले वक्फ से दुकान किराये पर ली थी, जो उन्होंने 1996 में खाली भी कर दी थी। रवि का आरोप है कि आरोपी विशाल ने वक्फ की दुकान का मालिक नरेंद्र को दिखाया। उनके नाम से फर्जी किराया अनुबंध पत्र भी लगा दिया। विशाल ने इसके अलावा छह और फर्म कागजों में दिखाईं, जो वास्तविक में थी ही नहीं। इस तरह सात फर्मों के सहारे आरोपी ने 28 करोड़ 95 लाख 63 हजार की कर चोरी की। रवि ने बताया की जांच पूरी होने पर उन्होंने रविवार को उन्होंने अमीनाबाद पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर सुनील कुमार आजाद के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जी खरीद फरोख्त दिखा किया करोड़ों का लेनदेन

उधर, उपायुक्त अधिकारी राज्य राखी सिंह के मुताबिक इसी तरह मुरादाबाद के बुद्ध बाजार रोड निवासी व्यापारी श्याम बाबू ने भी पांच करोड़ 54 लाख 25 हजार की टैक्स चोरी की। उन्होंने भी कार्यालय में पंजीकरण के दौरान अपनी फर्म सर्वश्री राम इंटरप्राइजेज का संचालन नाका के आर्य नगर में दिखाया था। 30 अप्रैल 2025 में सहायक आयुक्त ने मौके पर निरीक्षण किया तो पता चला कि वास्तव में कोई फर्म नहीं है। जांच पूरी होने पर उपायुक्त राज्य कर अधिकारी ने नाका थाने में आरोपी की शिकायत की। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के मुताबिक मामले की विवेचना चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed