Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Wandering here and there, I couldn't find the way

Lucknow News: इधर-उधर भटकते रहे, नहीं मिला रास्ता

Sat, 27 Dec 2025 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Wandering here and there, I couldn't find the way
जाम में फंसीं गाड़ियां।
लखनऊ। बृहस्पतिवार को वीआईपी मूवमेंट के दौरान फ्लीट गुजरने और क्रिसमस के जश्न के चलते शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ गई। पुराने लखनऊ सहित कई इलाकों में लंबा जाम लगा, एंबुलेंस भी फंस गईं।
विज्ञापन


बसंतकुंज में राष्ट्र प्रेरणा स्थल पार्क के उद्घाटन को लेकर सुबह से ही डायवर्जन लागू था। 11:30 बजे से बसों के पहुंचने पर सीतापुर रोड, आईआईएम रोड और दुबग्गा में भीषण जाम लग गया। आईआईएम रोड पर एक किलोमीटर तक वाहन रेंगते रहे। लोग पैदल तक नहीं निकल पाए और करीब तीन घंटे तक परेशान रहे।
विज्ञापन


एंबुलेंस को निकालने में लगे 20 मिनट
आईआईएम रोड पर एंबुलेंस को निकालने में पुलिस को 20 मिनट लगे। डालीगंज में भी एंबुलेंस आधे घंटे तक जाम में फंसी रही। चौक, हनुमान सेतु व अन्य मार्गों पर दबाव बढ़ता चला गया। वैकल्पिक मार्ग भी जाम से नहीं बचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक घंटे में लोगों ने तय कि एक किमी की दूरी

डायवर्जन का असर पीजीआई, तेलीबाग, कानपुर रोड, शहीद पथ की सर्विस लेन और फीनिक्स प्लासियो के सामने दिखा। शहीद पथ के रैंप व सर्विस लेन चोक हो गई और तीन किलोमीटर तक कतारें लग गईं। कई जगह लोगों ने एक किलोमीटर की दूरी एक घंटे में तय की। शाम कुछ राहत मिली, लेकिन 5:30 बजे वीआईपी के रवाना होते ही ग्रीन कॉरिडोर सहित बुद्धा पार्क रोड, शहीद स्मारक रोड, मेडिकल कॉलेज रोड और विवि मार्ग पर फिर जाम लग गया।

गोमतीनगर में भी लोग एक घंटे तक खड़े

वीआईपी मूवमेंट के चलते मरीन ड्राइव पर दोपहर करीब एक बजे ही पुलिस ने बैरिकेड़िग लगा दी थी। ऐसे में लोग न तो ताज होटल की ओर जा सके और न आ सके। हालांकि, यहां लोगों को कम समस्या हुई। क्योंकि पुलिस के बीच-बीच में बैरिकेडिंग हटाने पर यातायात सामान्य होता रहा।

हजरतगंज, लालबाग, कैसरबाग में भी जाम

हजरतगंज में मेफेयर तिराहे के पास स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल परिसर के चर्च में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम के कारण परिवर्तन चौक, केडी सिंह बाबू स्टेडियम, लीला सिनेमा मार्ग, लालबाग और कैसरबाग में जाम की स्थिति बन गई। हालांकि, यहां लोगों को अधिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

यातायात रोकने पर किन्नर ने किया हंगामा

चौक में दोपहर करीब 2:30 बजे यातायात रोका गया था। इस कारण लगे जाम में स्कूटी सवार किन्नर भी फंस गई। इससे आक्रोशित होने पर किन्नर ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस से नोकझोंक भी शुरू हो गई। पुलिसकर्मियों ने उसे समझाकर शांत कराया।

कैसरबाग-अमीनाबाद में भी जाम से जूझे लोग

शुक्रवार को कैसरबाग और अमीनाबाद भी जाम से नहीं बच सका। दोपहर में कैसरबाग से बर्लिंगटन चौराहे तक करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। वाहन रेंगते नजर आए। अमीनाबाद की गलियों और पुरनिया क्षेत्र में भी जाम की स्थिति बनी रही।


Iजगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात थे। केवल फ्लीट गुजरने के दौरान करीब 20 मिनट यातायात रोका गया, जिससे हल्की जाम जैसी स्थिति बनी। कहीं पूरा जाम नहीं था।I

I- कमलेश दीक्षित, डीसीपी ट्रैफिकI

जाम में फंसीं गाड़ियां।

जाम में फंसीं गाड़ियां।

जाम में फंसीं गाड़ियां।

जाम में फंसीं गाड़ियां।

जाम में फंसीं गाड़ियां।

जाम में फंसीं गाड़ियां।

जाम में फंसीं गाड़ियां।

जाम में फंसीं गाड़ियां।

जाम में फंसीं गाड़ियां।

जाम में फंसीं गाड़ियां।

जाम में फंसीं गाड़ियां।

जाम में फंसीं गाड़ियां।

जाम में फंसीं गाड़ियां।

जाम में फंसीं गाड़ियां।

जाम में फंसीं गाड़ियां।

जाम में फंसीं गाड़ियां।

जाम में फंसीं गाड़ियां।

जाम में फंसीं गाड़ियां।

जाम में फंसीं गाड़ियां।

जाम में फंसीं गाड़ियां।

जाम में फंसीं गाड़ियां।

जाम में फंसीं गाड़ियां।

जाम में फंसीं गाड़ियां।

जाम में फंसीं गाड़ियां।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article