फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   walmart will open best price stores in uttar pradesh

उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में वॉलमार्ट इंडिया खोलेगा बेस्ट प्राइज स्टोर

Mon, 30 Jul 2018 11:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 30 Jul 2018 11:41 AM IST
विज्ञापन
walmart will open best price stores in uttar pradesh
Walmart-Flipkart

वॉलमार्ट प्रदेश के 15 जिलों में बेस्ट प्राइज स्टोर खोलेगा। प्रदेश में करीब सौ करोड़ से अधिक के निवेश कर 30 हजार से अधिक लोगों को रोजगार दिया जाएगा। वॉलमार्ट ने छोटे किसानों, छोटे उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए स्टोर में उनके उत्पाद की बिक्री को बढ़ावा दिया है। वॉल मार्ट इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और चीफ कार्पोरेट अफेयर्स ऑफिसर रजनीश कुमार ने अमर उजाला से बातचीत में यह बात कही।

विज्ञापन


रजनीश कुमार ने बताया कि इंवेस्टर्स समिट में हुए एमओयू के तहत वॉलमार्ट ने लखनऊ में एक फुलफिलमेंट सेंटर खोला है, इसमें करीब 1500 स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा। कंपनी लखनऊ में एक अतिरिक्त बेस्ट प्राइज स्टोर भी खोलने जा रही है। उन्होंने बताया कि मुरादाबाद, बरेली, सहारनपुर, अलीगढ़, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, इलाहाबाद, सहारनपुर, गोरखपुर सहित अन्य प्रदेश के कुल 15 जिलों में बेस्ट प्राइस स्टोर खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि देश में अभी कुल 21 स्टोर संचालित है, आगामी दो तीन वर्षों में इनकी संख्या में काफी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कंपनी कृषि उत्पाद की सप्लाई चेन स्थापित की है। इससे ना केवल किसानों की आय बढ़ रही है बल्कि उनकी खेती में उत्पादन क्षमता बढ़ रही है और बाजार भी उपलब्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि वॉलमार्ट व्यापार बढ़ाने के साथ प्रदेश के युवाओं को नए अवसर भी प्रदान कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों और छोटे उद्यमियों को दे रहे प्रोत्साहन

walmart will open best price stores in uttar pradesh
वॉलमार्ट - फोटो : Glassdor

रजनीश कुमार ने कहा कि वॉलमार्ट स्थानीय छोटे किसानों और छोटे उद्यमियों को प्रोत्साहन देने के लिए सीधा उनसे माल खरीदकर स्टोर में बेच रहा है। जो उत्पाद स्टोर में सीधे नहीं बिकते हैं, उन्हें जरूरतमंद ग्राहक, होटल, रेस्तरां तक सीधा पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसानों, छोटे उद्यमियों के लिए कंपनी ने सुनहरा यूपी कार्यक्रम भी लागू किया है।

प्रदेश में पहली बार ऐसा  व्यवस्था
रजनीश कुमार ने कहा कि प्रदेश में ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है, जब निवेशकों से सरकार सीधा संवाद कर रही है। मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव अविनाश कुमार खुद निवेशकों को नियमित रूप से फोन कर एमओयू को धरातल पर उतारने की कोशिश कर रहे हैं।  उन्होंने सरकार के सिंगल विंडो की तारीफ करते हुए कहा कि इंवेस्टर्स समिट में उन्होंने जो एमओयू साइन किया था, उस पर काफी काम आगे बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed