{"_id":"6369f815261f8866ad741590","slug":"wall-collapsed-in-lucknow-student-dies-after-being-crushed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: छात्रवृत्ति फॉर्म भरकर लौट रही छात्रा की ऐसे आई मौत, पहले पिता और अब बेटी की सांसें थमने से परिवार बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: छात्रवृत्ति फॉर्म भरकर लौट रही छात्रा की ऐसे आई मौत, पहले पिता और अब बेटी की सांसें थमने से परिवार बेहाल
Tue, 08 Nov 2022 12:06 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:06 PM IST
सार
प्रभारी निरीक्षक पारा दधिबल तिवारी के मुताबिक, छात्रा पलक शर्मा पंडित दीन दयाल कॉलेज में पढ़ती थी। सोमवार शाम को कॉलेज से छात्रवृत्ति फॉर्म भर कर लौट रही थी। तभी पास में स्थित जर्जर दीवार भरभराकर ढह गई। इस दौरान दीवार के पास से गुजर रही पलक मलबे के नीचे दब गई। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो, गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ की पारा के सोना विहार कॉलोनी में सोमवार को दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय छात्रा पलक शर्मा की मौत हो गई। दोपहर को छात्रा कॉलेज से छात्रवृत्ति फॉर्म भरकर घर लौट रही थी। इस दौरान 16 फीट ऊंची व 60 फीट लंबी जर्जर दीवार भरभराकर उसके ऊपर ढह गई। हादसे की सूचना पर परिवार में रोना-पीटना मच गया।
प्रभारी निरीक्षक पारा दधिबल तिवारी के मुताबिक, छात्रा पलक शर्मा पंडित दीन दयाल कॉलेज में पढ़ती थी। सोमवार शाम को कॉलेज से छात्रवृत्ति फॉर्म भर कर लौट रही थी। तभी पास में स्थित जर्जर दीवार भरभराकर ढह गई। इस दौरान दीवार के पास से गुजर रही पलक मलबे के नीचे दब गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबा हटाकर छात्रा को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी सांसें थम गईं। दुर्घटना की सूचना पर उसकी मां सीता देवी बेहोश हो गईं और तबीयत बिगड़ गईं।
विज्ञापन
पिता विवेक शर्मा का देहावसान हो चुका है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। छात्रा करीब 10 साल से अजय अवस्थी के यहां किराए के मकान में बाबा, दादी, मां और दो बहनों के साथ रह रही थी। एडीसीपी मनीषा सिंह के मुताबिक, दीवार काफी पुरानी थी। मामले की जांच की जा रही है।

हादसे से इलाके में पसरा सन्नाटा
हादसे में छात्रा की मौत से इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ था। बच्ची का व्यवहार बहुत ही मिलनसार था और बड़ों को सम्मान देती थी। स्थानीय निवासी राम औतार वर्मा के मुताबिक, दीवार के पास बच्चे खेलते थे। शुक्र है कि बच्चे नहीं खेल रहे थे। भगौती प्रसाद तिवारी ने बताया कि दीवार जर्जर हो चुकी थी।
हादसे के कुछ देर बाद मालिक विवेक मल्होत्रा ने जेसीबी भेजकर खुदाई शुरू करवा दिया। इसके बाद दीवार बनवाने का काम शुरू हो गया। लोगों ने विरोध शुरू किया तो सभी वहां से भाग गए।
हादसे के कुछ देर बाद मालिक विवेक मल्होत्रा ने जेसीबी भेजकर खुदाई शुरू करवा दिया। इसके बाद दीवार बनवाने का काम शुरू हो गया। लोगों ने विरोध शुरू किया तो सभी वहां से भाग गए।