फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Wall collapsed due to contractor's negligence, young man injured

Lucknow News: ठेकेदार की लापरवाही से गिरी दीवार, युवक घायल

Thu, 05 Jun 2025 02:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Wall collapsed due to contractor's negligence, young man injured
लखनऊ। अमीनाबाद की लईया वाली गली में बुधवार सुबह ठेकेदार की लापरवाही से जर्जर भवन की पहली मंजिल की दीवार गिर गई। गली से गुजर रहा स्कूटी सवार डिलीवरी मैन मुजम्मिल इसकी चपेट में आकर घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन




घटना की जानकारी पर नगर निगम के इंजीनियर ने मौके पर जाकर देखा तो पता चला कि दीवार तोड़ने के दौरान हादसा हुआ। इसे लेकर नोटिस जारी किया जाएगा।

जोनल अभियंता किशोरी लाल ने बताया कि जिस भवन (ईश्वरीय प्रसाद ट्रस्ट की छेदीलाल धर्मशाला) की दीवार गिरी वह जर्जर है। वर्ष 2017 से अब तक कई बार मरम्मत करने का नोटिस दिया जा चुका है। बुधवार को भवन मालिक बिल्डिंग का ऊपरी हिस्सा ठेकेदार से तोड़वा रहे थे। दीवार गिरने से युवक के घायल होने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन




लापरवाही से मरम्मत कराने पर भवन मालिक को नोटिस जारी किया जाएगा। इंजीनियर अरुण मेहता ने बताया कि लोगों ने बताया कि घटना के बाद तुरंत पहुंची पुलिस ठेकेदार को साथ ले गई, पर उसके आगे क्या हुआ इसकी जानकारी नहीं है। उधर, कैसरबाग कोतवाली के इंस्पेक्टर अंजनी कुमार ने बताया कि शिकायत आएगी तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed