फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Walking is difficult in Aminabad market, but a permanent police post has been built in the middle of the road.

Lucknow News: अमीनाबाद बाजार में पैदल चलना मुश्किल पर बीच सड़क बनी पक्की पुलिस चौकी

Sat, 04 Oct 2025 02:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Walking is difficult in Aminabad market, but a permanent police post has been built in the middle of the road.
अमीनाबाद बाजार में चौराहे पर बनी पुलिस चौकी।
लखनऊ। अमीनाबाद बाजार, जहां पहले से ही पैदल चलना मुश्किल है, वहां पुलिस ने बीच सड़क पक्की एक मंजिला चौकी खड़ी कर रखी है। विडंबना यह है कि अवैध कब्जे और अतिक्रमण रोकने की जिम्मेदारी भी पुलिस की ही है, मगर चौकी और बैरिकेडिंग के कारण सड़क और भी तंग हो गई है, जिससे रोजाना हजारों खरीदारों और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ती है। विरोध खुलकर कोई नहीं करता, लेकिन लोग मन ही मन सवाल जरूर उठाते हैं कि जहां चलने की जगह तक नहीं, वहां पुलिस ने पक्का निर्माण कैसे कर लिया।
विज्ञापन

53.56 वर्ग मीटर पर खड़ी चौकी
सड़क के बीचों-बीच 53.56 वर्ग मीटर में बना यह ढांचा पूरी तरह अवैध है। भूतल पर कमरा, टॉयलेट, बाथरूम, यूरिनल, बरामदा और जीना बनाया गया है, जबकि पहली मंजिल पर भी एक कमरा खड़ा कर दिया गया है। सड़क पर किसी तरह का पक्का निर्माण प्रतिबंधित है। नगर निगम पहले नोटिस दे चुका है, मगर कार्रवाई अब तक नहीं हुई। जानकारों के मुताबिक पुलिस का मामला होने से निगम हाथ डालने से बचता रहा। यह मुद्दा कई सालों से हाईकोर्ट में भी लंबित है। इस मामले में इंस्पेक्टर अमीनाबाद सुनील कुमार आजाद ने बताया कि बाजार और लोगों की सुरक्षा को देखते हुए काफी समय पहले चौकी का निर्माण कराया गया था। वहीं, चौकी के वैध या अवैध होने पर उन्होंने टिप्पणी करने से मना कर दिया।
विज्ञापन

सड़क और फुटपाथ पर बिकती जगह

अमीनाबाद में अतिक्रमण की हालत यह है कि पैदल रास्तों पर भी दुकानें सजती हैं। सड़क की एक पटरी पर दो-दो कतारों में दुकानें लगाई जाती हैं। इसके लिए कथित रूप से सुविधा शुल्क वसूला जाता है। एक दुकानदार नेता के अनुसार, बिना पैसे दिए दुकान लगाना संभव नहीं। दुकान के आकार के हिसाब से मासिक दर तय होती है और सड़क-फुटपाथ की जगह बाकायदा बेची जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Iइस मामले की रिपोर्ट जोनल अफसर और जोनल अभियंता से ली जाएगी। पहले क्या कार्रवाई हुई यह भी पता किया जाएगा। पुलिस को अगर चौकी बनाने की जगह की जरूरत होगी तो बाजार में उपलब्ध कराई जाएगी।I
Iललित कुमार, अपर नगर आयुक्तI

अमीनाबाद बाजार में चौराहे पर बनी पुलिस चौकी।

अमीनाबाद बाजार में चौराहे पर बनी पुलिस चौकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article