{"_id":"658c77aec438433db509a7a4","slug":"walking-is-difficult-due-to-fog-vehicles-kept-crawling-raebareli-news-c-101-1-slko1031-8587-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कोहरे से चलना दुश्वार, रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कोहरे से चलना दुश्वार, रेंगते रहे वाहन
Thu, 28 Dec 2023 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में बुधवार को कोहरे से सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। जो सफर कुछ मिनटों का था, उसे पूरा करने मेंं घंटों लग गए। सर्दी के तेवर से लोग बेहाल रहे। ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया और घरों में ही दुबके रहे। दोपहर के समय कुछ देर के लिए हल्की धूप निकली तो लोगों ने राहत की सांस ली।
मंगलवार रात नौ बजे तक मौसम साफ रहा। बुधवार की सुबह लोगों की नींद खुली तो कोहरा छाया रहा। कोहरा इस कदर घना था कि चंद कदम की दूरी पर आने-जाने वाले लोग या वाहन भी बड़ी मुश्किल से दिखे। करीब 10 बजे तक सड़कों पर वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी रही।
दोपहर में कोहरा छंटा। दो से तीन घंटे ही सकून रहा। इसके बाद धीरे-धीरे सर्दी ने असर दिखाना शुरू कर दिया। इधर, हर दिन सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों की मुश्किलें भी बढ़ रही हैं। सर्दी के कारण बाजारों में चहल-पहल कम हो गई है। सर्दी को देखते हुए नगर पालिका ने जिला अस्पताल, डिग्री कॉलेज, सिविल लाइंस समेत अन्य चौराहों पर अलाव जलवाए।