वक्फ संशोधन बिल पास: जुमे की नमाज को लेकर बढ़ी सुरक्षा, सीतापुर में 250 लोग पाबंद, ड्रोन से की जा रही निगरानी
वक्फ संशोधन बिल के पास होने के मद्देनजर यूपी के अलग-अलग जिलों में शुक्रवार की नमाज के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कई जगहों पर ड्रोन से निगरानी की जा रही है।
विस्तार
लोकसभा और राज्यसभा में वक्फ संशोधन बिल के पास होने के बाद जुमे की नमाज को लेकर प्रदेश में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। लखनऊ में ड्रोन की मदद से निगरानी की जा रही है। वहीं, सीतापुर में 250 लोगों को पाबंद किया गया है। लखनऊ में कड़ी सुरक्षा के बीच पुराने लखनऊ और बड़ा इमामबाड़ा पर नमाज अदा की गई।
जेपीसी कानून व्यवस्था बब्लू कुमार ने कहा है आज का दिन पूरी शांति और व्यवस्था से गुजरे इसके लिए प्रशासन ने पूरे इंतजाम किए हैं। लखनऊ में सुरक्षा के लिए 10 कंपनी पीएसी और एक कंपनी आरएएफ उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि हमने ईद पर सुरक्षा के लिए जो इंतजाम किए थे और जनता से संपर्क किया था, ठीक उसी तरह आगे भी काम किया गया। कहीं पर कोई तनाव की स्थिति नहीं है। लोगों के साथ सामंजस्य बनाकर हम सभी कार्यक्रमों को सम्पन्न करा रहे हैं। संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और कई जगहों की ड्रोन से निगरानी की जा रही है।
#WATCH लखनऊ: संसद द्वारा वक्फ (संशोधन) विधेयक पारित किए जाने के बाद शुक्रवार की नमाज से पहले शहर में सुरक्षा बढ़ाई गई। ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है। pic.twitter.com/ksKDDlOSSS
विज्ञापन विज्ञापन
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 4, 2025
संसद में बिल को मिली मंजूरी
वक्फ संशोधन बिल को संसद में पास कर दिया है और अब कानून बनाने के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। इस बिल पर समाज के कुछ हिस्सों में विरोध है जिसे लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। केंद्र की भाजपा सरकार का दावा है कि यह बिल मुसलमानों के हित में है।
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि हमारा प्रयास है कि वक्फ के काम में पारदर्शिता आए। इसका मूल मकसद वक्फ संपत्ति का रखरखाव करना है। विधेयक के खिलाफ जो भ्रम फैलाया जा रहा है, उसका विरोध करता हूं। बिल को लेकर 2013 में बनी जेपीसी में सिर्फ 13 सदस्य थे, अब इस बिल को लेकर बनी जेपीसी में 31 सदस्य थे।
पढ़ें- UP: मुख्यमंत्री योगी ने लॉन्च की 6500 करोड़ की आवासीय योजना, आज से ही बुक कराइए अपनी जमीन, पंजीकरण शुरू
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.