{"_id":"6aecc44e92336018c2035921","slug":"up-the-tenure-of-the-state-s-headmen-as-administrators-will-be-extended-once-again-with-the-deadline-ending-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश में एक बार फिर से प्रशासक के रुप में बढ़ेगा प्रधानों का कार्यकाल, 25 नवंबर तक है समय-सीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश में एक बार फिर से प्रशासक के रुप में बढ़ेगा प्रधानों का कार्यकाल, 25 नवंबर तक है समय-सीमा
Thu, 05 Nov 2026 11:32 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:32 PM IST
सार
UP Panchayat Elections:यूपी में ग्राम प्रधान फिलहाल प्रशासक के रूप में काम कर रहे हैं। अब उनका कार्यकाल एक बार फिर से बढ़ाने की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन
यूपी पंचायत चुनाव।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
यूपी में ग्राम प्रधानों का बतौर प्रशासक पद पर छह महीने का कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म हो रहा है। पंचायतीराज विभाग फिर से कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। सूत्रों के अनुसार, इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा दिया गया है।
विज्ञापन
प्रदेश में 57694 ग्राम प्रधानों को 26 मई को प्रशासक के पद पर नियुक्त किया गया था। छह महीने या त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने तक इन्हें प्रशासक के पद पर तैनात किया गया था। अब छह महीने का कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म हो रहा है। ऐसे में फिर कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग की अभी तक ओबीसी आरक्षण पर रिपोर्ट भी नहीं आई है । राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन पहले ही बिना ओबीसी आरक्षण तय किए चुनाव न कराने की मांग कर चुका है।
विज्ञापन