फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Waiting list in trains crosses 150, air ticket worth Rs 6,000 is available for Rs 20,000.

Lucknow News: ट्रेनों में वेटिंग 150 पार, 6 हजार वाला हवाई टिकट 20 हजार में

Sat, 07 Mar 2026 02:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Waiting list in trains crosses 150, air ticket worth Rs 6,000 is available for Rs 20,000.
बसों में उमड़ रही भीड़।
लखनऊ। होली का जश्न मनाने के बाद अब काम पर लौटने वालों की भीड़ रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर उमड़ने लगी है। रविवार को यह भीड़ और बढ़ेगी। ऐसे में लखनऊ से दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए सफर की राह मुश्किल हो गई है। ट्रेनों में लंबी वेटिंग और विमानों के आसमान छूते किराये ने यात्रियों की जेब और सब्र दोनों का इम्तिहान लेना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन




लखनऊ से दिल्ली जाने वाली लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस, गोमती और वैशाली एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों में वेटिंग का आंकड़ा 150 के पार पहुंच चुका है। मुंबई रूट की पुष्पक और कुशीनगर एक्सप्रेस में भी वेटिंग 100 पार है। शनिवार को सफर के लिए शुक्रवार को तत्काल कोटे के लिए मारामारी मची रही। दिल्ली-मुंबई रूट की 290 सीटों के सापेक्ष यात्रियों के हाथ महज 52 सीटें ही लग सकीं।
विज्ञापन








आसमान छू रहा हवाई किराया



सड़क और रेल मार्ग पर भीड़ बढ़ी तो विमानन कंपनियों ने भी किराये में भारी इजाफा कर दिया है। लखनऊ से मुंबई का जो टिकट बृहस्पतिवार तक 6 हजार में उपलब्ध था, रविवार के लिए उसकी कीमत 20 हजार रुपये तक पहुंच गई है। दिल्ली का किराया भी 3,700 रुपये से बढ़कर 8 हजार रुपये के करीब पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन








रोडवेज का सहारा : 100 अतिरिक्त बसें तैनात



यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज प्रशासन ने कमर कस ली है। आलमबाग और कैसरबाग बस अड्डों से संचालन के लिए 50-50 अतिरिक्त बसें रिजर्व में रखी गई हैं। रूटीन सेवाओं के अलावा भीड़ बढ़ते ही इन आरक्षित बसों को तुरंत रवाना किया जाएगा। बस अड्डों के बाहर यात्रियों को भटकने से बचाने के लिए यातायात निरीक्षकों की विशेष ड्यूटी भी लगाई गई है। वे सुनिश्चित करेंगे कि डिपो के बाहर खड़े यात्रियों को तत्काल बस सेवा मिल सके।

बसों में उमड़ रही भीड़।

बसों में उमड़ रही भीड़।

बसों में उमड़ रही भीड़।

बसों में उमड़ रही भीड़।

बसों में उमड़ रही भीड़।

बसों में उमड़ रही भीड़।

बसों में उमड़ रही भीड़।

बसों में उमड़ रही भीड़।

बसों में उमड़ रही भीड़।

बसों में उमड़ रही भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed