फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Waiting is a hurdle in the way of metropolis after Holi

Lucknow News: होली बाद महानगरों की राह में वेटिंग का रोड़ा

Mon, 16 Feb 2026 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Waiting is a hurdle in the way of metropolis after Holi
प्रतीकात्मक तस्वीर। 
लखनऊ। होली बाद ट्रेन से दिल्ली, मुंबई के लिए वापसी की राह मुश्किल होगी। वेटिंग बढ़नी शुरू हो गई है। दिल्ली रूट की महंगी चेयरकार ट्रेनों में ही अब सीटें मिल रही हैं, जबकि रेगुलर में वेटिंग है। खास बात यह है कि विमान खाली हैं। लखनऊ से दिल्ली की उड़ान 3731 रुपये व मुंबई की 5701 रुपये में मिल रही है।
विज्ञापन



चार मार्च को होली पर्व के बाद छह से लोगों की वापसी शुरू हो जाएगी। लखनऊ से दिल्ली, मुंबई जाने वाले ट्रेनों से लोग वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं, लेकिन रेगुलर ट्रेनों में वेटिंग शुरू होने से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली तेजस एक्सप्रेस की चेयरकार में छह व सात मार्च को 259, 74 व एग्जीक्यूटिव में 67, 26 सीटें रिक्त हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस की चेयरकार में 974, 323 व एग्जीक्यूटिव में 55 व एक सीट ही खाली है। डबलडेकर एक्सप्रेस की चेयरकार में 1048 सीटें रिक्त हैं। शताब्दी एक्सप्रेस की चेयरकार में छह को 471 सीटें खाली हैं, सात व आठ को 102 तक वेटिंग है।
विज्ञापन




अमृतभारत एक्सप्रेस की स्लीपर में छह को 36 वेटिंग है। एसी एक्सप्रेस की थर्ड एसी में छह, सात व आठ को 24, 79, 102 वेटिंग है। लखनऊ मेल की स्लीपर में उपरोक्त तीनों दिन 59, 85, 115 व थर्ड एसी में 16, 62, 65 वेटिंग चल रही है। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, अयोध्या एक्सप्रेस, वैशाली, गोरखधाम, कैफियात सहित अन्य रेगुलर ट्रेनों में भी वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस की स्लीपर में छह, सात व आठ को 66, 78, 50 एवं थर्ड एसी में 30, 60, 19 वेटिंग चल रही है। कुशीनगर की स्लीपर में 74, 67, 62, थर्ड एसी में 39, 41, 27 वेटिंग है। एलटीटी सुपरफास्ट की स्लीपर में 71, 79, 79, थर्ड एसी में 25, 35, 51 वेटिंग है तथा गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस की स्लीपर में छह व आठ को 71, 64, थर्ड एसी में 29, 24 वेटिंग है। ऐसे में अब यात्रियों के पास स्पेशल ट्रेनों का ही सहारा बचा हुआ है।




विमानों का किराया जमीन पर

होली बाद वापसी के लिए विमान के टिकट अभी सस्ते में मिल रहे हैं। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की सीधी उड़ान अभी महज 3731 रुपये में मिल रही है। इंडिगो की फ्लाइट 3732 रुपये, एअर इंडिया की 3789 रुपये में बुक हो रही है। वहीं, होली बाद लखनऊ से मुंबई जाने वाली इंडिगो की उड़ान का किराया सिर्फ 5701 रुपये, एअर इंडिया एक्सप्रेस का 9,970 रुपये, अकासा एयर का 10,253 रुपये, एअर इंडिया का 12,789 रुपये चल रहा है। होली नजदीक आने पर विमानों का किराया बढ़ना शुरू हो जाएगा। गत वर्ष मुंबई का किराया 30 हजार रुपये व दिल्ली का 18 हजार रुपये तक पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed