फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Waiting in trains continues for 45 days, passengers upset

Lucknow News: 45 दिन से ट्रेनों में वेटिंग बरकरार, यात्री परेशान

Mon, 25 Nov 2024 07:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 07:47 AM IST
विज्ञापन
Waiting in trains continues for 45 days, passengers upset

विज्ञापन
लखनऊ। 45 दिनों के ट्रेनों में वेटिंग बरकरार है। इससे यात्री परेशान दिख रहे हैं। सबसे ज्यादा वेटिंग लखनऊ से दिल्ली व मुंबई रूट की ट्रेनों में है। तत्काल कोटे से भी यात्रियों को राहत नहीं मिल रही है।



दीपावली के पहले दिल्ली रूट की ट्रेनों में यात्रियों को सीटें मिल रही थीं। त्योहार से ठीक पहले व बाद में लंबी वेटिंग से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं। दिल्ली रूट पर वेटिंग जहां 150 के पार चल रही थी, वहीं मुंबई रूट की ट्रेनों में यह वेटिंग 200 पार पहुंच गई। उम्मीद थी कि त्योहार के बाद यात्रियों को राहत मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन


लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस की स्लीपर में सोमवार व मंगलवार को कोई सीट नहीं है, जबकि बुधवार को वेटिंग 100 चल रही है। थर्ड एसी में 95, 69, 67 वेटिंग चल रही है। गोरखपुर-एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस की स्लीपर में 85, 69, 67 व थर्ड एसी में 34, 37, 36 वेटिंग है। कुशीनगर एक्सप्रेस के स्लीपर में सोमवार को कोई संभावना नहीं है। मंगलवार व बुधवार को क्रमश: 83 और 89 वेटिंग है। थर्ड एसी में सोमवार से बुधवार तक क्रमश: 49, 18, 48 वेटिंग चल रही है। अवध एक्सप्रेस में अगले तीन दिन रिग्रेट यानी कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन






अभी और बढ़ेगी वेटिंग

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि कोहरे के नाम पर करीब 89 ट्रेनों को निरस्त किया जाएगा। इससे रूट पर चलने वाली अन्य ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ और बढ़ेगी। इससे वेटिंग बढ़ेगी। स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, उनकी मियाद बढ़ाई जा रही है, लेकिन इससे कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है।






चेयरकार भी फुल, नियमित में सीटें नहीं

लखनऊ से दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की चेयरकार में सोमवार व मंगलवार को क्रमश: 73 व 85 और बृहस्पतिवार को 55 वेटिंग है। तेजस एक्सप्रेस की चेयरकार में सोमवार व बुधवार को क्रमश: 41 व 12 वेटिंग है। शताब्दी एक्सप्रेस की चेयरकार में सोमवार से बुधवार तक क्रमश: 66, 41, 32 वेटिंग चल रही है। लखनऊ नई दिल्ली एसी एक्सप्रेस की थर्ड एसी में भी इन्हीं दिनों में 58, 43, 44 वेटिंग है। लखनऊ मेल की स्लीपर में 109, 105, 103 व थर्ड एसी में 55, 45, 43 वेटिंग चल रही है। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस, अयोध्या दिल्ली एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में भी वेटिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed