{"_id":"699775f2c493c35e9702b5d3","slug":"waiting-in-trains-airfares-on-the-ground-lucknow-news-c-13-knp1002-1613883-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ट्रेनों में वेटिंग, विमानों का किराया जमीन पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ट्रेनों में वेटिंग, विमानों का किराया जमीन पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। होली के बाद ट्रेन में वेटिंग से दिल्ली, मुंबई लौटने वालों के लिए सीटों का संकट खड़ा हो गया है। हालांकि, विमानों का किराया अभी भी कम है। दिल्ली का हवाई टिकट 3731 और मुंबई का 6646 रुपये में मिल रहा है। ऐसे में ट्रेनों से मायूस यात्री विमानों में टिकट बुक करवा रहे हैं।
चार मार्च के बाद दिल्ली जाने वाली लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस, गोरखधाम आदि ट्रेनों की वेटिंग 120 पार चल रही है। मुंबई की पुष्पक, अवध, कुशीनगर, गोरखपुर एलटीटी में वेटिंग का आंकड़ा डेढ़ सौ पार पहुंच गया है। दूसरी ओर विमानों के किराये में मामूली वृद्धि ही नजर आ रही है। मुंबई की इंडिगो की सुबह 6:05 बजे की सीधी उड़ान 6ई-829 का टिकट 6646 रुपये में मिल रहा है। रात 9:40 बजे की फ्लाइट 6ई-5201 का टिकट 6696 रुपये में है। अकासा एयर की सुबह 11:30 बजे की उड़ान क्यूपी-1526 का किराया 7254 रुपये में है।
दिल्ली की एयर इंडिया एक्सप्रेस की रात 9:30 बजे की उड़ान आईएक्स-2173 का किराया 3731 रुपये है। इंडिगो की सुबह 6:10 बजे उड़ान भरने वाली 6ई-2108 का किराया 3732 रुपये चल रहा है। एयर इंडिया की रात 10:30 बजे की फ्लाइट एआई-1821 का टिकट 3789 रुपये में मिल रहा है। इंडिगो की शाम 7:20 बजे की उड़ान 6ई-6615 का टिकट 4153 रुपये में है। बंगलूरू की एयर इंडिया एक्सप्रेस की रात 11:10 बजे की सीधी उड़ान 8810 रुपये में मिल रही है। इंडिगो की रात पौने ग्यारह बजे की उड़ान 6ई-906 8812 रुपये, अकासा एयर की दोपहर 1:40 बजे की उड़ान क्यूपी-2903 का किराया 9800 रुपये है। हैदराबाद की इंडिगो की रात 9:55 बजे की उड़ान 6ई-6166 का टिकट 6922 पहुंच गया है। कोलकाता की इंडिगो की रात 9:50 बजे की फ्लाइट 6ई-6469 का टिकट 5977 में है।
विज्ञापन
...इसलिए सस्ती हैं उड़ानें
एयरवॉक ट्रेवल एजेंसी के आतिफ बताते हैं कि ट्रेनों की वेटिंग जैसे-जैसे बढ़ेगी, लोग विमानों की ओर रुख करेंगे। ट्रेनों में फर्स्ट व सेकेंड एसी बोगियों से यात्रा करने वाले विमानों में टिकट बुक करवाएंगे। विमानों का किराया डायनेमिक फेयर के कारण बढ़ता है। अभी बुकिंग धीमी है, इसलिए सीटें फुल नहीं हो रहीं और डायनेमिक फेयर कम लगने से सस्ते टिकट मिल रहे हैं।