फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Wages worth Rs 19.61 crore left for 1.11 lakh workers

Lucknow News: 1.11 लाख श्रमिकों की 19.61 करोड़ रुपये की मजदूरी बाकी

Sat, 15 Feb 2025 10:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 15 Feb 2025 10:08 PM IST
विज्ञापन
Wages worth Rs 19.61 crore left for 1.11 lakh workers
रायबरेली। गांवों में संचालित मनरेगा योजना इन दिनों बजट के संकट से जूझ रही है। 1.11 लाख श्रमिक करीब ढाई माह से मजदूरी का इंतजार कर रहे हैं। इनकी करीब 19.61 करोड़ रुपये की मजदूरी बाकी है। इसके अलावा मनरेगा के 742 कर्मियों को भी पांच माह से मानदेय नहीं मिला है। ऐसे में श्रमिक अब मनरेगा में काम करने में आनाकानी करने लगे हैं।
विज्ञापन


ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत श्रमिकों को 100 दिन का रोजगार देने की व्यवस्था है। पिछले ढाई माह में 1.11 लाख से अधिक श्रमिकों ने मनरेगा में काम किया पर उन्हें मजदूरी नहीं मिली। ब्लॉक स्तर से भुगतान की प्रक्रिया पूरी हो गई पर शासन से बजट न मिलने से श्रमिकों को मजदूरी के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन


प्रधान भी ब्लॉकों में बजट की जानकारी करते हुए थक गए हैं। इसके अलावा मनरेगा में 19 अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, 14 कंप्यूटर ऑपरेटर, 650 ग्राम रोजगार सेवक और 59 तकनीकी सहायक काम कर रहे हैं। इनको भी मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनरेगा में काम करने वाले श्रमिकों को मजदूरी के भुगतान के लिए जिला स्तर से प्रक्रिया पूरी की जा रही है। बजट न होने के कारण श्रमिकों के खातों में मजदूरी नहीं पहुंची है। उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। जल्द ही मजदूरी और मानदेय का भुगतान होगा।
रविशंकर पांडेय, उपायुक्त (मनरेगा) रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed