फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vulgar vudeo call to wife of officer, blackmail

अफसर की पत्नी से गांठी दोस्ती, फिर अश्लील वीडियो कॉल कर लिया स्क्रीन शॉट और अब कर रहा ब्लैकमेल

Sat, 24 Aug 2019 03:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sat, 24 Aug 2019 03:58 PM IST
विज्ञापन
Vulgar vudeo call to wife of officer, blackmail
प्रतीकात्मक तस्वीर

फेसबुक पर युवतियों से दोस्ती गांठकर ब्लैकमेलिंग करने वाले बदमाश ने लखनऊ के विभूतिखंड निवासी वाणिज्य कर अफसर की पत्नी को शिकार बनाया। गिरोह ने एक लड़की की प्रोफाइल बनाकर महिला को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। इसके बाद आधी रात को बदमाश ने अश्लील वीडियो कॉल करके महिला का स्क्रीन शॉट ले लिया।

विज्ञापन


अब वह स्क्रीन शॉट दिखाकर महिला को ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़िता ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। विभूतिखंड थाना के इंस्पेक्टर राजीव द्विवेदी ने बताया कि अधिकारी की पत्नी की फेसबुक प्रोफाइल पर सोमवार को साक्षी पटेल नाम की आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी।
विज्ञापन


उन्होंने साक्षी की प्रोफाइल देखी और लड़की समझकर उसकी रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। साक्षी ने उन्हें हाय का मेसेज भेजा तो जवाब में अधिकारी की पत्नी ने भी उसे गुड मॉर्निंग का धार्मिक वीडियो भेज दिया। अगले दिन रात को कथित साक्षी ने फेसबुक मेसेंजर पर कॉल की। महिला के पति ने कॉल देखी तो पत्नी से बात करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, उन्होंने बात करने से इनकार करते हुए पति से ही कॉल रिसीव करने के लिए कहा। अधिकारी ने लड़की की कॉल होने के चलते मना कर दिया। इसके बाद महिला ने फेसबुक मेसेंजर की कॉल उठाई तो होश उड़ गए। दूसरी तरफ एक लड़का अश्लील अवस्था में था। महिला ने तत्काल कॉल डिसकनेक्ट कर दी।

महिला को भेजे कई स्क्रीन शॉट

Vulgar vudeo call to wife of officer, blackmail
प्रतीकात्मक तस्वीर

इसके बाद उक्त लड़के ने महिला को कई स्क्रीन शॉट भेजे जिन्हें देखकर दंपती के पैरों तले जमीन खिसक गई। स्क्रीन शॉट दिखाकर लड़के ने अधिकारी की पत्नी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसने सारे स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर वायरल करके बदनाम करने की धमकी दी।

घबराए दंपती ने विभूतिखंड थाने की पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। इंस्पेक्टर का कहना है कि लड़के ने साजिश के तहत महिला को अश्लील कॉल की और उनके कुछ समझने अथवा कॉल डिसकनेक्ट करने से पहले ही स्क्रीन शॉट ले लिया। साक्षी नाम की फेसबुक प्रोफाइल के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इस मामले में साइबर सेल की टीम से मदद मांगी गई है।

वीमेन पावर लाइन पर दर्ज कराई शिकायत

Vulgar vudeo call to wife of officer, blackmail
वीमेन पावर लाइन - फोटो : amar ujala
वाणिज्य कर अधिकारी की पत्नी ने तत्काल वीमेन पावर लाइन 1090 पर कॉल करके घटना की जानकारी दी। मेसेज व फोटो देखने के बाद वीमेन पावर लाइन ने उन्हें थाना जाकर एफआईआर दर्ज कराने की सलाह दी।

बात करने का दबाव डाल रहा शोहदा
इंस्पेक्टर ने बताया कि बदमाश अधिकारी की पत्नी से रुपये या कोई कीमती सामान नहीं मांग रहा है। वह सिर्फ उन पर बात करने का दबाव डाल रहा है। उसने कई मेसेज भेजकर बात करने को कहा। वह बार-बार मेसेंजर पर ही कॉल कर रहा है। कॉल न उठाने पर वह स्क्रीन शॉट वाले फोटो भेजकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। वह महिला को ब्लैकमेल करने की भी धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed