फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Voting on two vacant seats in the Legislative Council on May 29

विधान परिषद : दो रिक्त सीटों पर 29 मई को मतदान, बनवारी लाल के निधन और लक्ष्मण प्रसाद के इस्तीफे से सीट रिक्त

Thu, 04 May 2023 06:59 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 04 May 2023 06:59 PM IST
सार

एमएलसी चुनाव की अधिसूचना 11 मई को जारी होगी। वहीं, 18 मई को नामांकन, जबकि 19 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नाम वापसी की तिथि 22 मई निर्धारित की गयी है। दोनों सीटों पर चुनाव के लिए मतदान एवं मतगणना 29 मई को होगी।

विज्ञापन
Voting on two vacant seats in the Legislative Council on May 29
भारत निर्वाचन आयोग

विस्तार

भारत निर्वाचन आयोग ने विधान परिषद के दो सदस्यों की रिक्त सीटों पर चुनाव कराने की घोषणा की है। विधान परिषद सदस्य बनवारी लाल दोहरे के निधन और लक्ष्मण प्रसाद आचार्य के इस्तीफा देने की वजह से ये सीटें रिक्त हुई थी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि आयोग ने इस सीटों पर होने वाले चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इन सीटों पर विधान सभा के सदस्य मतदान करेंगे।

विज्ञापन


एमएलसी चुनाव की अधिसूचना 11 मई को जारी होगी। वहीं, 18 मई को नामांकन, जबकि 19 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नाम वापसी की तिथि 22 मई निर्धारित की गयी है। दोनों सीटों पर चुनाव के लिए मतदान एवं मतगणना 29 मई को होगी। इस दौरान कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा। बताते चलें कि लक्ष्मण प्रसाद आचार्य की सदस्यता 30 जनवरी 2027 तक, जबकि बनवारी लाल की सदस्यता 6 जुलाई 2028 तक थी। भाजपा के लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने सिक्किम का राज्यपाल बनने के बाद विगत 15 फरवरी को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। वहीं भाजपा एमएलसी बनवारी लाल दोहरे का 15 मई को हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed