फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Voting for second phase for Panchayat election.

पंचायत चुनाव: दूसरे चरण का मतदान आज

Tue, 13 Oct 2015 02:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 13 Oct 2015 02:38 AM IST
विज्ञापन
Voting for second phase for Panchayat election.

दूसरे चरण के पंचायत चुनाव के लिए मंगलवार को वोट डाले जाएंगे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 73 जिलों के 203 ब्लॉक में यह चुनाव होगा। सभी जनपदों में मतदान सुबह सात से शाम पांच बजे तक होगा।

विज्ञापन


785 जिला पंचायत वार्ड पर 13045 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य के 19520 पदों पर 104251 उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव वाले जिलों में सोमवार सुबह से ही पोलिंग पार्टियां अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गईं हैं।
विज्ञापन


चार चरणों में हो रहे पंचायत चुनाव का यह दूसरा चरण है। पहले चरण का मतदान नौ अक्तूबर को हो चुका है। दूसरे चरण के चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के एक पद पर करीब 17 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक पद पर पांच प्रत्याशी ताल ठोंक  रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार चुनाव की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। इस चुनाव के लिए 19836 मतदान केंद्र व 44615 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। चुनाव में कुल 28797545 मतदाता अपने उम्मीदवारों को चुनेंगे। मतदान शांतिपूर्वक पूरा हो इसके लिए सभी जिलों के एसएसपी व डीएम को साफ निर्देश दिए गए हैं।

आयोग ने अति संवेदनशील व अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों पर विशेष नजर रखने के लिए कहा है। इनकी पूरे समय वीडियोग्राफी कराई जाएगी। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के अलावा अन्य व्यक्तियों की भीड़ एकत्रित न होने के निर्देश दिए गए हैं।

20 जिलों के 38 बूथों पर पुनर्मतदान आज

Voting for second phase for Panchayat election.

पहले चरण के 20 जिलों के 38 बूथों पर पुनर्मतदान भी मंगलवार को होगा। यहां गड़बड़ी के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था। अपर निर्वाचन आयुक्त जय प्रकाश सिंह ने बताया कि लखनऊ, शाहजहांपुर, बलरामपुर, कुशीनगर, रामपुर, बहराइच, प्रतापगढ़, संभल, हाथरस, बलिया, गोरखपुर, अमेठी, सिद्धार्थनगर, भदोही, मिर्जापुर, संतकबीर नगर, हरदोई, बागपत, महोबा व चित्रकूट में पुनर्मतदान 13 अक्तूबर को होगा। एटा के 25 बूथों पर दोबारा चुनाव 15 अक्तूबर को होगा।

तीन लाख से अधिक सुरक्षा कर्मी होंगे तैनात
दूसरे चरण के मतदान के लिए भी तीन लाख से अधिक सुरक्षा कर्मी लगाए गए हैं। 12 कंपनी पीएसी रिजर्व रखी गई है। यदि कहीं गड़बड़ी होती है तो तत्काल वहां पीएसी तैनात कर दी जाएगी। मतदान के लिए 140 कंपनी पीएसी, 93 हजार होमगार्ड जवान, 1.04 लाख ग्राम चौकीदार, 13 हजार पीवीडी जवान, 80 हजार सिपाही, दीवान व दरोगा, 2021 प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर तैनात किए गए हैं। इसके अलावा जिलों का पुलिस बल और डीजीपी मुख्यालय से दिए गए 24 एएसपी व 72 डीएसपी भी शामिल हैं।

चुनाव एक नजर
कुल ब्लॉक--203
जिला पंचायत वार्ड--785
क्षेत्र पंचायत वार्ड--19520
कुल मतदान केंद्र--19836
कुल मतदेय स्थल--44615

कुल पुरुष मतदाता--15338035
मुल महिला मतदाता--13459510
कुल मतदाता--28797545
जिला पंचायत वार्ड के कुल उम्मीदवार--13045
क्षेत्र पंचायत वार्ड के कुल उम्मीदवार--104251

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed