फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Voting for block pramukh election.

यूपी में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए मतदान आज

Sun, 07 Feb 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 07 Feb 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Voting for block pramukh election.

सूबे में 431 ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव के लिए रविवार को मतदान होगा। वहीं, 385 ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध चुन लिए गए हैं। शनिवार को नाम वापसी के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने इनके निर्वाचन की घोषणा कर दी।

विज्ञापन


प्रदेश के कुल 816 ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुख के चुनाव होने हैं। इनमें से 313 ब्लॉक ऐसे थे, जहां एक-एक नामांकन ही हुआ। इसके अलावा शनिवार को 72 और ब्लॉकों में नाम वापसी के बाद निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुन लिए गए। इस तरह कुल 385 ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध चुन लिए गए हैं।
विज्ञापन


यह कुल सीटों का 47 फीसदी है। अब बची 53 फीसदी सीटों पर ही मतदान होगा। इन 431 सीटों पर 1009 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। इन्हें 415333 मतदाता वोट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख के लिए शुक्रवार को कुल 1712 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे थे। 30 नामांकन शुक्रवार को ही निरस्त हो गए थे, जबकि शनिवार को 288 नाम वापस हो गए।

2010 में 40 फीसदी उम्मीदवार जीते थे बिना लड़े

Voting for block pramukh election.

वहीं, राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। रविवार को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक मतदान चलेगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना शुरू हो जाएगी। देर शाम तक परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

सपा ने तोड़ा बसपा का रिकॉर्ड

ब्लॉक प्रमुख चुनाव में निर्विरोध प्रत्याशी चुनने के मामले में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी ने बसपा का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वर्ष 2010 में 40 प्रतिशत ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध चुने गए थे, जबकि इस बार 47 फीसदी उम्मीदवार बगैर चुनाव लड़े ही ब्लॉक प्रमुख बन गए।

200 महिलाएं निर्विरोध बनीं ब्लॉक प्रमुख
निर्विरोध चुने गए 385 ब्लॉक प्रमुख में 200 महिलाएं शामिल हैं। यानी निर्विरोध निर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों में 52 फीसदी महिलाएं शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed