{"_id":"10bd599c73c8f42b64b6d3c12b49e93e","slug":"voters-name-to-be-linked-with-aadhar-card-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो इसलिए और भी जरूरी होगा आधार कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो इसलिए और भी जरूरी होगा आधार कार्ड
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 03 Mar 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे में मतदाताओं के नाम आधार कार्ड से जोड़े जाएंगे। इसके लिए चुनाव आयोग तीन मार्च से 31 जुलाई तक अभियान चलाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान मतदाता सूची में संशोधन के साथ ही फर्जी वोटरों के नाम भी हटाए जाएंगे। आधार कार्ड से मतदाताओं के नाम लिंक करने का मकसद भी यही है कि फर्जी मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा सकें।
इसके लिए सभी बीएलओ को निर्देश दिए गए हैं कि वे घर-घर जाकर मतदाताओं से आधार कार्ड नंबर प्राप्त करें ताकि उसे वोटर लिस्ट से लिंक किया जाए।
इस अभियान के दौरान मतदाता पहचान पत्र में फोटो की गुणवत्ता भी दुरुस्त की जाएगी। साथ ही मतदाता सूची का घर-घर जाकर सत्यापन किया जाएगा और मतदाताओं के मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी भी लिए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके बाद चुनाव आयोग मतदाताओं को विभिन्न गतिविधियों की सूचनाएं मोबाइल व ई-मेल के जरिये देता रहेगा। 12 अप्रैल को सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के बूथों पर राष्ट्रीय स्तर पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद जुलाई तक प्रत्येक रविवार को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें मतदाता सूची की गड़बड़ियों को ठीक किया जाएगा।