{"_id":"66c0dd0e4b7b7d5b4f0801e1","slug":"vomiting-and-diarrhea-patients-are-not-stopping-five-more-admitted-shravasti-news-c-104-1-srv1002-106310-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नहीं थम रहे उल्टी-दस्त के मरीज, पांच और भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नहीं थम रहे उल्टी-दस्त के मरीज, पांच और भर्ती
Sat, 17 Aug 2024 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 17 Aug 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में उल्टी-दस्त से पीड़ित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को पांच मरीजों को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण जिले में उल्टी-दस्त के मरीज बढ़ रहे हैं। कहीं उमस भरी गर्मी तो कहीं बरसात व बाढ़ का पानी लोगों को बीमार बना रहा है। सिरसिया क्षेत्र के सुईया निवासी राम अचल (10) शुक्रवार से उल्टी व दस्त से पीड़ित हैं। हालत बिगड़ने पर उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में भर्ती कराया गया। भिनगा के खेदूपुरवा निवासी मोहनी (20) दो दिनों से उल्टी व दस्त से पीड़ित है। निजी चिकित्सक से इलाज के बाद हालत में सुधार न होने पर शनिवार को उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
कौवापुर निवासी नैना देवी (6 माह) शुक्रवार से उल्टी दस्त से पीड़ित हैं। सिरसिया के जोगागांव निवासी निक्का देवी (30) व डोमाई निवासी फूलकुमारी (50) भी उल्टी दस्त से पीड़ित हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। इस बारे में चिकित्सक श्याम मिश्रा का कहना है कि खानपान में संतुलन बनाकर उल्टी-दस्त से बचा जा सकता है। रोग के लक्षण होने पर मरीज को तरल पदार्थ का अधिक सेवन करना चाहिए। साथ ही चिकित्सक से तत्काल संपर्क करना चाहिए। इससे हालत बिगड़ने से पहले उपचार हो सके। संवाद