फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vomiting and diarrhea did not stop; skin disease patients started increasing

Lucknow News: उल्टी-दस्त थमा नहीं बढ़ने लगे त्वचा रोग के मरीज

Tue, 03 Sep 2024 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 03 Sep 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Vomiting and diarrhea did not stop; skin disease patients started increasing
श्रावस्ती। तराई में मौसम की बेरुखी लोगों की सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है। एक तरफ जहां लोग उल्टी-दस्त का प्रकोप झेल रहे हैं। वहीं त्वचा संबंधी बीमारियां भी पैर पसारने लगी हैं। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में संक्रामक रोगों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन


जिले में उल्टी-दस्त से पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में 11 नए मरीज भर्ती हुए। इसमें चैलाही निवासी हंशरानी (50), किशुनपुर निवासी जग्गी (52), गोड़धोई निवासी सीताराम (55), शंकरपुर तराई के प्रभु वर्मा (18), शाहपुर कठौतिया के पवन कुमार (17), पिपरहवा के रक्षाराम (40), सुरजापुर के शोभित (10), नित्यांशी (12) व नीतू (15) व परसिया गोसाईं की महक (4) को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

फंगल इंफेक्शन व दाद-खुजली के मरीज बढ़े
वहीं मदरहवा निवासी अकबर अली (35) को वायरल फीवर से अस्पताल में भर्ती किया गया। उल्टी-दस्त का प्रकोप अभी थमा भी नहीं है कि त्वचा रोग के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी हैं। सोमवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय में इलाज कराने आए 695 मरीजों में से 105 मरीज त्वचा रोग से पीड़ित थे। इनमें पिपरहवा की सलोनी व तिलकपुर की रामप्यारी दाद से पीड़ित थी जबकि रजगढ़वा के भगौती प्रसाद के शरीर पर दाने निकले हैं। वहीं हरिहरपुररानी की शालू फुंसियों से पीड़ित हैं। इसी तरह से कई अन्य मरीज भी अस्पताल आए जो त्वचा रोग से ग्रसित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सक डाॅ. दीपांकर तिवारी ने मरीजों को सफाई अपनाने, प्रतिदिन स्नान करने व हल्के सूती कपड़े पहनने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि अन्य दिनों की अपेक्षा इस समय त्वचा रोग के मरीज बढ़े हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed