{"_id":"681abe06a93c44ae794d1855542ddbc2","slug":"volvo-seized-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीआईपी नंबर वाली वॉल्वो से हो रही डग्गामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीआईपी नंबर वाली वॉल्वो से हो रही डग्गामारी
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 24 Jul 2013 10:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली और लखनऊ के बीच डग्गामार एसी बस एवं वॉल्वो का संचालन खद्दरधारियों के संरक्षण में बदस्तूर जारी है।
विज्ञापन
इन संचालकों की एक तरफ वॉल्वो सीज हो रही तो दूसरी तरफ अन्य वॉल्वो का धड़ल्ले से संचालन शुरू है।
परिवहन विभाग के चेकिंग दस्ते ने मंगलवार को दो वॉल्वो को अवैध रूप से दिल्ली एवं लखनऊ रूट पर सवारी ढोते हुए पकड़ा जिनको आलमबाग कोतवाली में सीज कराया।
इसमें एक वॉल्वो का वीआईपी नंबर है लेकिन डग्गामारी में सवारी ढोने में जुटी है। वहीं दूसरी एसी बस दोबारा सीज हुई है।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी डीडी मिश्रा एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से बताया कि दिल्ली से लखनऊ आने वाली दो एसी बस यानी वॉल्वो के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन
इनमें एक वॉल्वो (यूपी 75 एम 7007) को एयरपोर्ट के निकट पकड़ा गया जिसमें 28 यात्री सवार थे। इसका ड्राइवर हरियाणा निवासी धर्मेंद्र सिंह है।
कृष्णानगर से पहले दूसरी वॉल्वो (यूपी 75 एम 3994) पकड़ी गई जिसमें 35 यात्री सवार थे। इसका ड्राइवर देहरादून निवासी गुलशन था। यह दोनो वॉल्वो कल्पना ट्रेवेल्स की हैं जिनका मालिक पवन अरोरा है।
विज्ञापन
इन वॉल्वो का पंजीयन इटावा के संभागीय परिवहन दफ्तर से हुआ है। वहीं वॉल्वो नंबर 3994 पहले भी अवैध रूप से यात्री ढोने के आरोप में सीज हो चुकी है।
इसमें से एक वॉल्वो का नंबर 7007 वीआईपी नंबर है जिसके के लिए 7500 रुपए का शुल्क चुकाना पड़ता है।