फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   volve blast of oxegen cylinder in balrampur hospital

ऑक्सीजन सिलेंडर का वाल्व फटा, मचा हड़कंप

Mon, 08 Jul 2019 01:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
volve blast of oxegen cylinder in balrampur hospital
बलरामपुर अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर का वॉल्व फटा
विज्ञापन

लखनऊ।बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी में रविवार दोपहर ऑक्सीजन सिलेंडर का वॉल्व अचानक फट गया। इससे सिलेंडर से ऑक्सीजन बाहर निकलने लगी। इमरजेंसी परिसर में भगदड़ मच गई। कर्मचारी सिलेंडर छोड़कर भाग खडे़ हुए। आनन-फानन ऑक्सीजन सिलेंडर वाले कर्मचारियों को बुलाकर उसे ठीक कराया गया। करीब दस मिनट तक इमरजेंसी में अफरातफरी का माहौल रहा।

हरदोई के निजी अस्पताल से आठ साल का बच्चा अस्पताल आया था। बच्चा एंबुलेंस में ऑक्सीजन सपोर्ट पर था। इमरजेंसी मेडिकल अफसर डॉ. एएन उस्मानी ने मरीज को एंबुलेंस में देखकर उसे कर्मचारियों से शिफ्ट कराने को कहा। कर्मचारी ड्रेसिंग रूम में जाकर ऑक्सीजन सिलेंडर को चेक करने लगे तभी ऑक्सीजन सिलेंडर से तेज आवाज आने के साथ पाइप फट गया। आनन-फानन इमरजेंसी के पीछे बने ऑक्सीजन कक्ष से कर्मचारियों को बुलाया गया। कर्मचारियों ने सिलेंडर का वॉल्व खोलकर दूसरा लगाया। निदेशक डॉ. राजीव लोचन ने मामले की जानकारी न होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed